Connect with us

नैनीताल

उत्तराखंड में कानून व्यवस्था समाप्त, अपराधियों के मन से पुलिस का खौफ हटा : यशपाल

सीएन, हल्द्वानी। नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने आरोप लगाया कि उत्तराखंड में कानून व्यवस्था समाप्त हो गई है। उधमसिंह नगर जिले का मुख्यालय रुद्रपुर हो या राज्य की राजधानी देहरादून कहीं भी उत्तराखंड के लोग अपराधियों से सुरक्षित नहीं हैं। यशपाल आर्य ने कहा कि रुद्रपुर के आजादनगर- शिवनगर इलाके में निर्दयता पूर्वक पति-पत्नी की हत्या और उनके बचाव में गयी बृद्ध महिला को भी चाकू मार कर घायल करने की घटना ने पूरे प्रदेश को दहला दिया है। उन्होंने कहा कि अपराधियों के मन से पुलिस का खौफ हट गया है। नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने कहा कि, अभी दो दिन पूर्व राजधानी देहरादून में भी एक महिला की निर्मम हत्या कर उसके शव को कूड़ेदान में डाल दिया था। नेता प्रतिपक्ष ने बताया कि राज्य में महिलाओं के साथ होने वाले अपराधों की संख्या चौकाने वाली है। महिलाओं के साथ होने वाले अपराधों और बिगड़ती कानून व्यवस्था के मामलों को विधानसभा में भी उठाया है पर राज्य सरकार की संवेदनशीलता मर चुकी है। वह इस तरह के अपराधों पर रोक लगाने में असफल सिद्ध हुई है।

More in नैनीताल

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING