Connect with us

नैनीताल

प्रकाश चन्द्र पाण्डेय एडवोकेट बने भारतीय पत्रकार संघ के हाईकोर्ट के प्रदेश लीगल एडवाइजर

प्रकाश चन्द्र पाण्डेय एडवोकेट बने भारतीय पत्रकार संघ के हाईकोर्ट के प्रदेश लीगल एडवाइजर
सीएन, रामनगर।
भारतीय पत्रकार संघ में नैनीताल निवासी वरिष्ठ पत्रकार एवं समाचार न्यूज़ के संवाददाता हाईकोर्ट के एडवोकेट प्रकाश चन्द्र पाण्डेय को प्रदेश अध्यक्ष समीम दुर्रानी ने प्रदेश में लीगल एडवाइजर नामित किया है। नवनियुक्त प्रकाश चन्द्र पाण्डेय ने कहा जो जिम्मेदारी मुझे दी गई है उसे ईमानदारी और निष्ठा से निभाऊंगा। श्री पांडेय 1 जनवरी 2013 से वर्ष 2023 तक सूचना एवं लोक संपर्क विभाग में कार्यरत रहे, 01 जनवरी 2024 में माननीय उच्च न्यायालय उत्तराखंड नैनीताल  में अधिवक्ता के रूप में कार्य करते आ रहे है। इन्होंने वर्ष 2013 से वर्ष 2023 तक सूचना विभाग नैनीताल में लिपिक पद पर होने के बावजूद जिला सूचना अधिकारी व अपर जिला सूचना अधिकारी नैनीताल के पद के कार्यों का निर्वहन सफलतापूर्वक करते आये है। उच्च न्यायालय नैनीताल में सूचना एवं लोक संपर्क विभाग देहरादून के लंबित विवादों के पैरवी करते आये हैं। सूचना विभाग नैनीताल में लगभग 11 वर्षो में रहने के साथ प्रेस कवरेज, वीडियोग्राफ़ी व फोटोग्राफ़ी का अच्छा अनुभव रहा हैं। उनके बनने पर राष्ट्रीय अध्यक्ष विक्रम सेन, प्रदेश अध्यक्ष समीम दुर्रानी, वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष एवं सम्पादक गढ़वाल की पीड़ा अनिल रावत, प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष राकेश चौहान, प्रदेश उपाध्यक्ष जाहिद हबीबी, प्रदेश सचिव रोहित कार्की, प्रदेश विधिक सलाहकार एडवोकेट राजेश शर्मा, जिलाध्यक्ष कलीमुद्दीन, नगर अध्यक्ष जलीस अहमद क़ासमी, नगर अध्यक्ष तौहीद चांद, कार्यकारी नगर अध्यक्ष सलीम अहमद, वरिष्ठ उपाध्यक्ष नरेश कुमार चौपड़ा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष मुकेश रत्नाकर, उपाध्यक्ष शमशाद अली, महासचिव अरबाज खान, सचिव विमला अधिकारी शर्मा, सहसचिव मौहम्मद इरफान, कोषाध्यक्ष राशिद खान, बीरेंद्र सिंह बिरजू आदि पत्रकारों ने बधाई दी।

More in नैनीताल

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING