Connect with us

नैनीताल

हेम आर्य ने चलाया जनसंपर्क अभियान, एक दर्जन लोगों को दिलाई भाजपा की सदस्यता

हेम आर्य ने किया जनसंपर्क अभियान, एक दर्जन लोगों को दिलाई भाजपा की सदस्यता

सीएन, गरमपानी। भाजपा के गांव चलो अभियान के तहत वरिष्ठ भाजपा नेता हेम आर्य ने बेतालघाट ब्लॉक के मझेड़ा, चोपड़ा, कुल गांव सहित दर्जनों गांवों का भ्रमण किया तथा इस दौरान उन्होंने कई लोगो को भाजपा की सदस्यता दिलाई। नारायण सिंह खत्री, कैलाश चंद, शिवराम, हरीश लाल, संतोष कुमार, जगदीश सहित एक दर्जन लोगों ने कांग्रेस छोड़कर भजापा की सदस्यता ली। वही हेम आर्य ने मझेड़ा में आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता में भी प्रतिभाग किया और सभी खिलाड़ियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी। हेम आर्य ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार व राज्य की धामी सरकार के विकास कार्यों से प्रभावित होकर जनता फिर मोदी सरकार बनाने जा रही है। आगामी लोकसभा चुनाव में प्रदेश की सभी पांचों सीटों पर भाजपा एक बार फिर से जीत दर्ज करने जा रही है। बता दे कि भाजपा में वापसी के बाद हेम आर्य लगातार सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन जन तक पहुंचाने का काम कर रहे है। इस दौरान उनके साथ शुभम कुमार, भवान सिंह, योगेश जोशी, दीवान सिंह, गोधन सिंह, हर सिंह, ईश्वर सिंह, जीवन सिंह, सुखदेव, गंगा सिंह, गोविंद सिंह, लक्ष्मण सिंह, नंदन सिंह, नारायण सिंह, बची सिंह, गोविंद सिंह, गोपाल, मोहन आदि मौजूद रहे।

More in नैनीताल

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING