Connect with us

उत्तराखण्ड

प्रशांत दीक्षित की प्रथम पुण्यतिथि पर पत्रकारों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की

सीएन, नैनीताल। बीते वर्ष 24 अप्रैल को आज समाचार पत्र के ब्यूरो चीफ और एनयूजेआई के जिला अध्यक्ष प्रशांत दीक्षित हल्द्वानी में कोरोना से लड़ते हुए जिंदगी की जंग हार गए थे। आज प्रशांत दीक्षित की प्रथम पुण्यतिथि है उन्हें याद करते हुए नैनीताल के समस्त पत्रकारो ने उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। पत्रकार प्रशांत दीक्षित को याद करते हुए एनयूजेआई के नगर अध्यक्ष अफ़ज़ल फौजी ने कहा कि प्रशांत दीक्षित आज हमारे बीच नही है लेकिन उनकी स्मृति हमेशा हमारे साथ रहेगी। हर पत्रकार के लिए प्रशांत दीक्षित हमेशा खड़े रहते थे। उनकी कमी कोई पूरा नही कर सकता। प्रशांत दीक्षित को स्मरण करते हुए पत्रकार राजू पांडे ने कहा कि प्रशांत दीक्षित एक कुशल पत्रकार के साथ ही एक सामाजिक व्यक्ति भी थे अपने सरल सौम्य स्वभाव के लिए वे पूरे नैनीताल में प्रसिद्ध थे। असहाय लोगों की सेवा के लिए वो हमेशा आगे रहने वालो में से थे

Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING