Connect with us

नैनीताल

हल्द्वानी की कंचन कश्यप उत्तराखंड राज्य महिला आयोग की सदस्य बनी

हल्द्वानी की कंचन कश्यप उत्तराखंड राज्य महिला आयोग की सदस्य बनी
सीएन, नैनीताल।
उत्तराखंड राज्य महिला आयोग में 14 सदस्य नामित किए गए हैं। इस संबंध में उप सचिव अजीत सिंह ने 15 मार्च को आदेश जारी किया है। आदेश में कहा गया है कि उनके कर्तव्यों, दायित्वों, अधिकारों और सेवावधि के संबंध में संबंधित प्रशासकीय विभाग अलग से आदेश निर्गत करेगा। अभी तक आयोग में सिर्फ अध्यक्ष के रूप में कुसुम कंडवाल ही जिम्मेदारी संभाल रही थीं। नामित 14 सदस्यों में नैनीताल जिले के हल्द्वानी की कंचन कश्यप को भी नियुक्त किया गया है। उनके अलावा चम्पावत जिले के टनकपुर की जिला पंचायत सदस्य किरण देवी, पिथौरागढ़ की रचना जोशी, चमोली की विजया रावत व वत्सला सती, ऊधमसिंह नगर की कंवलजीत कौर, अल्मोड़ा की शोभा आर्या, बागेश्वर की गंगा खाती, नई टिहरी की सरोज बहुगुणा, देहरादून की रेणुका पांडे, वैशाली नरूला व विमला नैथानी, हरिद्वार की कमला जोशी, रुद्रप्रयाग की दर्शनी पवार को आयोग का सदस्य बनाया गया है।

Continue Reading
You may also like...

More in नैनीताल

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING