Connect with us

जन मुद्दे

कुमाऊं के डीआइजी नीलेश आनंद भरणे ने किए बंपर तबादले

100 उप निरीक्षक व 546 कांस्टेबल इधर से उधर, स्थानांतरण आदेश जारी
सीएन, नैनीताल।
लंबे समय से मैदानी क्षेत्रों में कार्य कर रहे पुलिस कर्मियों को अब दुर्गम की राह देखनी होगी। वही दुर्गम थानों में ड्यूटी कर रहे पुलिस कर्मियों को सुगम क्षेत्रों में तैनाती का लाभ मिलेगा। डीआईजी नीलेश आनंद भरणे ने मंडल के छह जिलों से उप निरीक्षक और कांस्टेबलों के बंपर तबादले किए हैं। उनकी ओर से 100 उप निरीक्षक और 546 कांस्टेबलों के स्थानांतरण का आदेश जारी किया गया है। डीआईजी नीलेश आनंद भरणे ने बताया कि लंबे समय से पुलिसकर्मियों की तैनाती में फेरबदल नहीं किया गया था। उनकी ओर से ग्रीष्म कालीन स्थानांतरण आदेश जारी किए गए हैं। जिसमें 100 उप निरीक्षक और 546 कांस्टेबलों की तैनाती स्थल में फेरबदल किया गया है। बताया कि 42 उप निरीक्षकों को मैदानी जनपदों से पहाड़ भेजा गया है। जिसमें से नैनीताल से 17 और उधम सिंह नगर से 25 उपनिरीक्षक शामिल है। वही पर्वतीय जनपदों में तैनाती दे रहे 58 उप निरीक्षकों का तबादला मैदानी जनपदों में किया गया है। जिसमें अल्मोड़ा से 23, पिथौरागढ़ से 23, चंपावत से पांच और बागेश्वर से सात उप निरीक्षक स्थानांतरित किए गए हैं। उन्होंने बताया कि मैदानी जनपदों से 274 कांस्टेबलों को पहाड़ी जनपदों में तैनाती दी गई है। जिसमें नैनीताल से 137 और उधम सिंह नगर से 137 कर्मी शामिल है। वहीं पहाड़ों में सेवा दे रहे 272 कांस्टेबलों के तबादले मैदानी जनपदों में किए गए हैं। जिसमें अल्मोड़ा से 40, पिथौरागढ़ से 126, चंपावत से 74, बागेश्वर से 32 कांस्टेबलों के तबादले किए गए हैं। बताया कि स्थानांतरण सूची जारी होने के बाद स्थानांतरित कर्मियों को संबंधित जनपदों में तत्काल तैनाती के आदेश दिए गए हैं।

Continue Reading
You may also like...

More in जन मुद्दे

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING