Connect with us

नैनीताल

कुमाऊं के लिए खुशखबरी : 21 अक्टूबर को लालकुंआ से मुंबई को दौड़ेगी एक और ट्रेन

कुमाऊं के लिए खुशखबरी : 21 अक्टूबर को लालकुंआ से मुंबई को दौड़ेगी एक और ट्रेन
सीएन, नैनीताल।
पूर्व केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री व नैनीताल उधम सिंह नगर संसदीय क्षेत्र से सांसद अजय भट्ट ने बताया कि उत्तराखण्ड राज्य के कुमाऊं द्वार से दो ट्रेनें पूर्व में मुंबई को संचालित की जा रही थी एक ट्रेन हर शुक्रवार को रामनगर से लालकुआं, किच्छा, बरेली होते हुए मुम्बई को चल रही थी। दूसरी ट्रेन हर बृहस्पतिवार काठगोदाम से लालकुआं, किच्छा, बरेली होते हुए मुंबई को स्पेशल ट्रेन चल रही है। उनके द्वारा केंद्रीय रेल मंत्री को लगातार पत्र लिखकर यह मांग की गई थी कि मुंबई के लिए ट्रेन बढ़ाई जाए, जिसको देखते हुए अब रेल मंत्रालय द्वारा एक ट्रेन हर सोमवार को लाल कुआं से रुद्रपुर, गाजियाबाद, हजरत निजामुद्दीन होते हुए मुंबई को 21 अक्टूबर 2024 से प्रारंभ की जा रही हैं। अब हल्द्वानी, लालकुआं से सप्ताह में तीन दिन मुंबई के लिए ट्रेन संचालित की जा रही हैं। श्री भट्ट ने बताया कि कुमाऊं मंडल की जनता के लिए मुंबई जाने आने के लिए अच्छी सुविधा हो गयी है। साथ ही बाहर से आने वाले पर्यटक इस ट्रेन के माध्यम से कुमाऊँ मंडल में आएंगे जिससे कि यहां की आर्थिकी और सुदृढ़ होगी।
ट्रेन का टाइम टेबल
मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह के अनुसार 22544 लालकुआं-बांद्रा टर्मिनस एक्सप्रेस 21 अक्टूबर से हर सोमवार को लालकुआं से सुबह 7.45 बजे रवाना होगी। यह रुद्रपुर सिटी से 8.30 बजे, रामपुर से 9.22 बजे, मुरादाबाद से 10.02 बजे और अमरोहा से 10.33 बजे होते हुए गाजियाबाद, हजरत निजामुद्दीन, मथुरा, भरतपुर, सवाई माधोपुर, कोटा, रतलाम, वडोदरा, सूरत और बोरीवली से होते हुए अगले दिन सुबह 8.30 बजे बांद्रा टर्मिनस पहुंचेगी।
वापसी यात्रा टाइम टेबल
22543 बांद्रा टर्मिनस-लालकुआं एक्सप्रेस 22 अक्टूबर से हर मंगलवार को बांद्रा टर्मिनस से सुबह 11.00 बजे रवाना होगी और बोरीवली, वापी, सूरत, वडोदरा, रतलाम, कोटा, मथुरा, हजरत निजामुद्दीन, गाजियाबाद और अन्य स्टेशनों से होते हुए अगले दिन दोपहर 1.15 बजे लालकुआं पहुंचेगी।
व्यापारियों के लिए फायदेमंद
कुमाऊं, बरेली, मुरादाबाद और अन्य क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोग मुंबई व्यापार के लिए जाते हैं। इस सीधी ट्रेन सेवा से उनका आवागमन अब आसान हो जाएगा। ट्रेन में 18 कोच होंगे, जिससे यात्रियों की सुविधा भी बढ़ेगी।

More in नैनीताल

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING