Connect with us

नैनीताल

नैनीताल-भवाली टैक्सी यूनियन के कृष्ण आजाद अध्यक्ष व सतीश कुमार कोषाध्यक्ष बने

नैनीताल-भवाली टैक्सी यूनियन के कृष्ण आजाद अध्यक्ष व सतीश कुमार कोषाध्यक्ष बने

सीएन, नैनीताल। नैनीताल-भवाली टैक्सी यूनियन के हुए चुनाव में मतदान के बाद कृष्ण कुमार आजाद ने अध्यक्ष पद व कोषाध्यक्ष पद के लिए सतीश आर्या ने जीत हासिल की। जबकि संजीव लोहनी उपाध्यक्ष व षष्ठी भट्ट निर्विरोध सचिव चुने गये। अध्यक्ष पद के लिए पूर्व अध्यक्ष नीरज अधिकारी व कृष्ण कुमार आजाद चुनाव मैदान में थे। मतदान में नीरज अधिकारी को 51 व कृष्ण कुमार आजाद को 106 मत मिले। कोषाध्यक्ष पद के लिए सतीश आर्या व मोहित कपकोटी मैदान में थे। मतदान के बाद सतीश को 82 व कपकोटी को 74 मत मिले। कुल 162 मतदाताओं ने मतदान किया। जबकि 6 मत अवैध पाए गये। दयाल आर्या चुनाव अधिकारी की देखरेख में संपन्न हुए। इस अवसर पर विजयी पदाधिकारियों ने कहा कि नैनीताल-भवाली टैक्सी यूनियन को मजबूत करने के साथ ही यात्रियों को अच्छी सुविधा देना प्राथमिकता होगी।

More in नैनीताल

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING