Connect with us

नैनीताल

कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने 10 साल से परेशान महिला को दिलाया न्याय

भूमि के पैसे डकार चुके प्रॉपर्टी डीलर से पूरी रकम वापस लौटाई

सीएन, हल्द्वानी। विगत जनता दरबार की जनसुनवाई में आयुक्त ने फरियादी देवकी अधिकारी निवासी द्वाराहाट अल्मोडा व भूमि विक्रेता सतविंदर की समस्या के समाधान हेतु आज जनसुनवाई में बुलाया था। दोनों पक्षो को सुनने के पश्चात आयुक्त ने भूमि विक्रेता सतविंदर को एक सप्ताह के भीतर फरियादी को धनराशि का इंतजाम कर खाते में अंतरित करने को कहा था।  आयुक्त कार्यालय में आये भूमि विक्रेता द्वारा बताया गया कि उनके द्वारा देवकी अधिकारी के खाते में 12 लाख रुपये ट्रांसफर कर दिए गए है। जिस पर 2013 से परेशान फरियादी देवकी अधिकारी ने आयुक्त का धन्यवाद दिया।  गौरतलब है कि देवकी अधिकारी निवासी द्वारहाट  ने वर्ष 2013 में सतविन्दर सिंह से ग्राम जयनगर तहसील रूद्रपुर में 1800 वर्ग फीट भूमि 12 लाख रूपये में क्रय की थी तथा धनराशि खाते में जमा की गई थी। पिछले 10 वर्षों से विक्रेता न तो 12 लाख रूपये वापस कर रहा था ना ही भूमि पर कब्जा दे रहा था। उन्होंने आयुक्त से 12 लाख की धनराशि वापस दिलाने की मांग की थी। 

More in नैनीताल

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING