Connect with us

नैनीताल

कुमाऊं विश्वविद्यालय 100 करोड़ रुपए के अनुदान के लिए चयनित

सीएन, नैनीताल। केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री व नैनीताल उधम सिंह नगर संसदीय क्षेत्र से सांसद अजय भट्ट ने कुमाऊं विश्वविद्यालय को 100 करोड रुपए के अनुदान के लिए चयनित करने पर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व केंद्रीय  शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार जताया है। भट्ट ने बताया कि 20 फरवरी को प्रधानमंत्री मोदी इन परियोजनाओं का शुभारम्भ करेंगे। केंद्रीय मंत्री अजय भट्ट ने बताया कि प्रधानमंत्री उच्चतर शिक्षा अभियान के अंतर्गत शिक्षा मंत्रालय भारत सरकार द्वारा कुमाऊं विश्वविद्यालय को बहुविधात्मक शिक्षा एवं अनुसंधान हेतु 100 करोड रुपए के अनुदान के लिए चयनित किया गया है और 20 फरवरी को प्रधानमंत्री श्री मोदी स्वयं इन योजनाओं का शुभारम्भ करेंगे, जो कि क्षेत्र के लिए एक बड़ी उपलब्धि है और इस अनुदान से विश्वविद्यालय के शिक्षा के स्तर में सुधार के साथ-साथ हजारों छात्र छात्राएं लाभान्वित होंगे।

More in नैनीताल

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING