Connect with us

नैनीताल

कूटा ने कुलपति से शेष बचे सीएएस के प्रमोशन को शीघ्र कराने का आग्रह किया

सीएन, नैनीताल। कुमाऊं यूनिवर्सिटी टीचर्स एसोसिएशन कूटा के शिष्टमंडल ने कुलपति कुमाऊं विश्वविधालय के कुलपति फैलो ऑफ नेशनल अकादमी  प्रो. दिवान सिंह रावत से मुलाकात की। शिष्टमंडल ने कुलपति को पुष्पगुच्छ भेंट किया तथा शिक्षकों की समस्याओं के शीघ्र समाधान का आग्रह किया। कूटा ने शेष बचे सीएएस के प्रमोशन को शीघ्र कराने का आग्रह किया। कूटा ने विंटर ब्रेक सहित दस वर्ष की सेवा पूर्ण कर चुके शिक्षकों तथा कर्मचारियों को शासनादेश के मुताबिक नियमित करने का आग्रह किया। कूटा ने परिसर में पानी की  समुचित व्यवस्था करने हेतु निर्देश तथा लाइट की समुचित व्यवस्था हेतु जनरेटर, पार्किंग सहित विभागों की छत को ठीक करने का आग्रह किया। कूटा ने कुलपति से अन्य मुद्दों पर भी बात चीत की। कूटा ने कुलसचिव डॉ. मंगल सिंह मंद्रवाल से भी शिष्टाचार भेंट कर उन्हें पुष्प गुच्छ भेंट किया। कूटा शिष्टमंडल में अध्यक्ष प्रो. ललित तिवारी, उपाध्यक्ष प्रो. नीलू   लोधयाल, महासचिव प्रो. युगल जोशी, उपसचिव डा. कुबेर गिनती, कार्यकारिणी सदस्य डॉ. अशोक कुमार सहित  डॉ. दीपक मेलकानी, डा। स्पर्श भट्ट, डा. मोहित रौतेला शामिल रहे ।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  आज 12 मार्च 2026 का राशिफल : मेष राशि के जातकों को आज करियर में सफलता मिलेगी व प्लानिंग पूरी तरह से सफल रहेगी
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in नैनीताल

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING