Connect with us

नैनीताल

लेक ब्रिज चुंगी : नैनीताल में यातायात व्यवस्था बिगाड़ने में तुला है पालिका प्रशासन 

सीएन, नैनीताल। नगर पालिका के तल्लीताल वर्तमान टोल बूथ को चांदनी चौक के सामने नवनिर्मित लेक ब्रिज टोल बूथ स्थल पर स्थानांतरित कर ट्रायल के आधार पर संचालित किये जाने के निर्देश के बाद ट्रायल किया गया। इस दौरान लोअर माल रोड में जाम लगता रहा, वहीं बैरियर नही होने के कारण कई वाहन बिना टोल दिए ही मल्लीताल को खिसक लिए। इस दौरान रिक्शा, मोटरसाइकिल सहित आवश्यक सेवाओं के वाहन भी जाम में अटक गये। इस ट्रायल से लगता है कि पालिका प्रशासन लोअर मालरोड में यातायात व्यवस्था बिगाड़ने में तुला है। यहां यह बात भी गले नही उतर रही है कि बीते वर्ष चांदनी चौक के सामने नवनिर्मित लेक ब्रिज टोल बूथों पर वसूली करवाई थी तो इस दौरान लोअर माल रोड में जाम लगने के कारण अव्यवस्था हावी हो गई थी। इसका जमकर विरोध भी किया गया। बाद में  कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने भी इन टोल बूथ के कारण बिगड़ती ट्रैफिक व्यवस्था का संज्ञान लेकर टोल बूथ को वापस तल्लीताल दशर्न पार्क में शिफ्ट करने के आदेश दिए थे। अब सवाल उठता है कि जब पूर्व में ट्रायल धड़ाम हो गया तो अब पुन: ट्रायल करने का औचित्य क्या है। लेक ब्रिज टोल बूथ हेड विजय बिष्ट का कहना है कि चांदनी चौक के सामने नवनिर्मित लेक ब्रिज टोल बूथ बहुत ही संकरा स्थान पर है। यहां पर टोल वसूलने वाले कर्मियों को असुविधा का सामना करना पड रहा है। साल नवनिर्मित टोल बूथ स्थल पर जब टोल बूथ को स्थानांतरित किया गया था तब आम जनता के वाहन, रिक्शा इत्यादि जाम में फंसने लगे थे। नवनिर्मित टोल बूथ सड़क के दोनों ओर जिस जगह बनाये गए है वहा रोड संकरी है जिसकी वजह से कारें, रिक्शा, मोटरसाइकिल, स्कूटी इत्यादि घंटो जाम में फंस जाती है। जिसका आम जनता ने विरोध किया था। इतना ही नही पिछले साल स्वंय कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने भी इन टोल बूथ के कारण बिगड़ती ट्रैफिक व्यवस्था का संज्ञान लेकर टोल बूथ को वापस तल्लीताल दर्शन पार्क में ही शिफ्ट करने के आदेश दिए थे। इतना कुछ जानकारी के बाद भी पालिका प्रशासन स्वयं यातायात अव्यवस्था पैदा कर रहा है।

ट्रायल की रिपोर्ट मिलने के बाद टोल बूथ का होगा स्थान निर्धारित : ईओ

यह भी पढ़ें 👉  वन नेशन-वन इलेक्शन को लेकर सरकार के सामने हैं बड़ी चुनौतियां, पास होना ही काफी नहीं

नवनियुक्त नगर पालिका ईओ आईएएस राहुल आनंद कहा है कि जिलाधिकारी कार्यालय के आदेश के मुताबिक पालिका के वर्तमान टोल बूथ को चांदनी चौक के सामने नवनिर्मित लेक ब्रिज टोल बूथ स्थल पर स्थानांतरित कर ट्रायल के आधार पर संचालित करवाया जा रहा है। यह ट्रायल आगामी 16 दिसंबर तक किया जाना है। ट्रायल की जो भी रिपोर्ट मिलेगी उसी के बाद टोल बूथ का स्थान निर्धारित किया जायेगा। अभी उनके संज्ञान में आया है कि चांदनी चौक के सामने नवनिर्मित लेक ब्रिज टोल बूथ पर टोल वसूली के दौरान जाम लग रहा है। ट्रायल रिपोर्ट में जो भी खामियां  मिलेंगी उससे प्रशासन को अवगत करा दिया जायेगा।

More in नैनीताल

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING