Connect with us

नैनीताल

विधायक कैड़ा ने पीएम मोदी के मन की बात कार्यक्रम को धारी के सुन्दरखाल में सुना

विधायक कैड़ा ने पीएम मोदी के मन की बात कार्यक्रम को धारी के सुन्दरखाल में सुना

सीएन, भीमताल। विधायक राम सिंह कैड़ा ने आज धारी मण्डल के बूथ संख्या 83 सुन्दरखाल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के “मन की बात” कार्यक्रम का 109वां संस्करण सुना। कार्यक्रम के बाद विधायक ने कहा कि प्रधानमंत्री जी का मन की बात कार्यक्रम सभी को अपने कार्यक्षेत्र में आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है। विधायक ने भीमताल वासियो से स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने के लिए वोकल फॉर लोकल की दिशा में आगे बढ़ने के लिए सबको प्रयास करने होंगे। कैड़ा ने कहा कि प्रधानमंत्री के साढ़े 09 साल के कार्यकाल में देश ने हर क्षेत्र में प्रगति की है। विधायक ने कहा प्रधानमंत्री कि गरीबों और वंचितों को केन्द्र में रखते हुए उनके कार्यकाल में अनेक कार्य किये गये हैं। गरीबों के जन-धन खाते खोलने, गरीबों के लिए आवास निर्माण, आयुष्मान भारत योजना, प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना इत्यादि जन कल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही है। विधायक ने कहा कि हमारी सरकार का प्रयास है कि सरकार द्वारा चलाई जा रही सभी योजनाओं का समाज के अंतिम पंक्ति के लोगों को पूरा लाभ मिले। इसके लिए विभिन्न माध्यमों से योजनाओं का प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। प्रदेश में रोजगार और स्वरोजगार को बढ़ावा देने के लिए निरन्तर प्रयास किये जा रहे हैं। इस दौरान मण्डल अध्यक्ष प्रदीप बिष्ट,विस्तारक गिरीश जोशी,आन सिंह, मोहन बिष्ट,सजय कुमार, भवान बिष्ट, राजेंद्र बिष्ट, पूरन बिष्ट, विमला देवी, दीवान बिष्ट, खिमा देवी, महेंद्र बिष्ट सहित भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्त्ता व ग्रामीण मौजूद रहे!

More in नैनीताल

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING