Connect with us

नैनीताल

भवाली में डेमोग्राफी बदलाव पर डीएम को सौंपा पत्र, मस्जिद की भूमि की जांच की भी मा

सीएन, नैनीताल। नगर की डेमोग्राफी व जनसांख्यिकी बदलाव को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल को ज्ञापन सौंपा। कार्यकर्ताओं ने कहा कि पिछले दिनों समुदाय विशेष के एक व्यक्ति द्वारा अनुसूचित वर्ग की नाबालिग बच्ची से दुराचार की घटना सामने आई जिससे वह गर्भवती हो गई। इस घटना को गंभीर बताते हुए उन्होंने कहा कि नगर क्षेत्र में तेजी से हो रहे डेमोग्राफी व जनसांख्यिकी बदलाव के कारण आपराधिक प्रवृत्ति के लोग ऐसी घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि ऐसे लोगों को नगरपालिका की ओर से सरकारी भूमि पर निर्माण कार्यों के बाद बिजली-पानी के लिए एनओसी भी जारी की जा रही है। कार्यकर्ताओं ने मांग की कि सेनिटोरियम क्षेत्र में बनी मस्जिद की भूमि की वास्तविक स्वीकृति की जांच कराई जाए और बची हुई भूमि का उपयोग जनहित से जुड़े विकास कार्यों में किया जाए। इसके साथ ही उन्होंने स्टांप पर बेची जा रही नजूल व सरकारी भूमि की खरीद-फरोख्त पर तत्काल रोक लगाने की भी मांग की। इस दौरान जिला मंत्री मनोज भट्ट, निवर्तमान महामंत्री भावना मेहरा, जिला उपाध्यक्ष दयाकिशन पोखरिया, मंडी परिषद सलाहकार मनोज जोशी, सभासद पुरन सिंह बिष्ट, पूर्व जिला मंत्री दिनेश सांगुड़ी, अधिवक्ता शिवांशु जोशी, कमल चिलवाल, कमल सुयाल आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

फोटो- भाजपा पदाधिकारियों ने मंगलवार को नैनीताल जिलाधिकारी कार्यालय में पत्र सौंपा।

More in नैनीताल

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING