Connect with us

नैनीताल

लोनिवि की सड़क पर गेट बनाकर ताला लगा दिया

लोनिवि की सड़क पर गेट बनाकर ताला लगा दिया
सीएन, भीमताल।
एक ओर हाईकोर्ट के निर्देश पर पूरे प्रदेश में सड़कों पर हुए अतिक्रमण को हटाया जा रहा है। दूसरी ओर भीमताल के सांगुड़ीगांव को जाने वाली सड़क पर व्यक्ति ने निजी गेट डालकर रास्ता रोक दिया है। सड़क बंद होने से आम लोगों को काफी परेशानियां उठानी पड़ रही है। वहीं लोक निर्माण विभाग भी मामले में कार्रवाई से बच रहा है। लोक निर्माण विभाग ने कुछ साल पहले भीमताल मुख्य बाजार से सोन गांव तक एक सड़क का कटान किया। यह सड़क यहां से होते हुए नौकुचियाताल मार्ग को जोड़ती है। लोक निर्माण विभाग ने स्थानीय ग्रामीणों को लाभ देने के लिए करीब 20 लाख की लगात से इस सड़क का निर्माण किया। सड़क बनने से लोगों को लाभ भी हुआ। पर लोनिवि के साथ एक स्थानीय ग्रामीण का मुआवजे को लेकर विवाद हो गया। विवाद के बीच ही व्यक्ति ने लोनिवि की सरकारी सड़क पर ही गेट बनाकर उस पर ताला डाल दिया। ऐसे में स्थानीय ग्रामीणों व नौकुचियाताल जाने वाले लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। लाखों रूपए खर्च करने के बाद भी लोनिवि इस सड़क का लाभ स्थानीय ग्रामीणों को नहीं दिला पा रहा।
यह सड़क का मामला पुराना है। सड़क का आधा निर्माण हो चुका है एक स्थानीय व्यक्ति ने मुआवजे के विवाद के बीच सड़क पर ही गेट डाल दिया। विभाग मुआवजा देने को तैयार है। नियमानुसार सरकारी सड़क पर गेट नहीं डाला जा सकता यह अतिक्रमण की श्रेणी में आता है।
मोहन तिवारी, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  जनता रसोई गैस के लिए दर-दर भटकने को मजबूर, सरकार जश्न मना रही है, जनता संकट झेल रही है : यशपाल
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in नैनीताल

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING