Connect with us

धर्मक्षेत्र

हरतोला शिव मंदिर में आयोजित महाशिवपुराण कथा का विशाल भंडारे के साथ समापन

सीएन, नैनीताल। विकास खंड रामगढ़ के ग्राम हरतोला शिव मंदिर में 9 मार्च से आयोजित महाशिवपुराण कथा के बाद आज रविवार को कथा का विशाल भंडारे के साथ समापन हो गया। 18 मार्च तक चली कथा के दौरान कथा व्यास कृष्णानंद शास्त्री ने शिव के विभिन्न रुपों का सविस्तार वर्णन किया। कथा सुनने के लिए हर रोज भक्तों की भीड़ उमडी रही। आज रविवार को कथा का परायण सम्पन्न किया गया। आज सुबह, हवन, व्यास पूजन, पुस्तक पूजन, गोदान, कन्या पूजन, आरती कार्यक्रम. के बाद विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। जिसमें सैकड़ों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। इस धार्मिक आयोजन को सफल बनाने में मोहन चन्द्र शास्त्री, कृष्णानंद शास्त्री, कृष्णानंद शर्मा, सुशील शर्मा, सुरेश चंद्र शर्मा, हरीश शर्मा, गिरीश शर्मा, गोविंद शर्मा, आशुतोष भट्ट, आनंद बल्लभ जोशी, शैलेंद्र सिंह ढेला, मोहन सिंह बिष्ट, लीलाधर भट्ट, सीताराम, भैरव दत्त पांडे, विनीता ढैला, कमला जोशी, नंदी शर्मा, भू प्रकाश, दिनेश शर्मा, मोहन भट्ट, चंद्र शेखर सुयाल, मनोज शर्मा, भुवन तिवारी, डॉक्टर प्रमोद जोशी, पूनम शर्मा, गोपाल दत्त भट्ट, पूरन भट्ट, राधा बल्लभ पांडे, जगदीश चंद्र, भगवान, तारा दत्त भट्ट आदि लोगों ने योगदान दिया।

More in धर्मक्षेत्र

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING