Connect with us

नैनीताल

महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री जयंती जिले में हर्षोल्लास से मनाई गई, स्वतंत्रता सेनानियों के परिजनों को किया गया सम्मानित

सीएन, नैनीताल। जिलाधिकारी वंदना ने कलेक्ट्रेट सभागार में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की 156वीं जयंती तथा भारत के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की 121वीं जयंती के अवसर पर उनके चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।इस अवसर पर अपने संबोधन में जिलाधिकारी ने कहा कि महात्मा गांधी का सत्य, अहिंसा और सरल जीवन का संदेश आज भी पूरे विश्व को राह दिखा रहा है। गांधी जी के विचार समाज में समानता, शांति और भाईचारे को मजबूत करते हैं।उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उनकी सादगी, ईमानदारी और “जय जवान-जय किसान” का नारा देश के विकास और आत्मनिर्भरता की प्रेरणा देता है। शास्त्री जी का जीवन त्याग और समर्पण का प्रतीक है। कार्यक्रम के दौरान जिलाधिकारी ने स्वतंत्रता सेनानियों के परिजनों को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया और कहा कि आज की पीढ़ी स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और बलिदान की ऋणी है। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को स्वच्छता की शपथ भी दिलाई और गांधी जयंती पर स्वच्छता के महत्व को रेखांकित किया। इसके उपरांत जिलाधिकारी ने तल्लीताल स्थित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इसी दौरान उन्होंने संविधान निर्माता बाबा साहब भीमराव अंबेडकर, भारतरत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत, शहीद मेजर राजेश अधिकारी की प्रतिमा तथा उत्तराखंड राज्य आंदोलन के शहीदों की स्मृति स्थल पर भी माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। गांधी जयंती के अवसर पर जनपद के सभी शासकीय कार्यालयों में भी महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किए गए और अधिकारियों-कर्मचारियों ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर नमन किया। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी विवेक राय, उप जिलाधिकारी विपिन पंत, उप जिलाधिकारी नवाजिश खलिक सहित जिला प्रशासन के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे। सभी ने दोनों महान व्यक्तित्व  को श्रद्धापूर्वक नमन कर श्रंद्धाजलि दी व उन्हें याद किया।

More in नैनीताल

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING