Connect with us

नैनीताल

बड़ी उपलब्धि : शत्रु सम्पत्ति मेट्रोपोल परिसर में  सतही पार्किंग का प्रस्ताव स्वीकृत

बड़ी उपलब्धि : शत्रु सम्पत्ति मेट्रोपोल परिसर में  सतही पार्किंग का प्रस्ताव स्वीकृत
सीएन, नैनीताल।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के प्रयासों से नैनीताल नगर में मेट्रोपोल होटल परिसर में सरफेस पार्किंग विकसित किए जाने हेतु गृह मंत्रालय भारत सरकार से अनुमति मिल गई है’। इस संबंध में मुख्यमंत्री श्री धामी द्वारा विगत 25 जून को गृह मंत्री भारत सरकार को पत्र भेजने के साथ ही स्वयं उनसे भेंट कर इसकी स्वीकृति का अनुरोध भी किया गया। इस संबंध में आवश्यक जानकारी देते हुए जिलाधिकारी वंदना ने अवगत कराया कि शत्रु संपत्ति मेट्रोपोल होटल परिसर से अतिक्रमण मुक्त कराने के पश्चात सरफेस पार्किंग विकसित किये जाने हेतु अनुमति के लिए प्रस्ताव गृह मंत्रालय भारत सरकार को भेजा गया था, इस संबंध में मुख्यमंत्री उत्तराखंड के प्रयासों से भारत के शत्रु संपत्ति अभिरक्षक भारत सरकार द्वारा अनुमति प्रदान कर दी गई है। जिलाधिकारी वंदना ने बताया कि शत्रु सम्पत्ति मेट्रोपोल होटल परिसर, मल्लीताल में खुले स्थान को सतही पार्किंग हेतु प्रस्ताव को स्वीकृति प्रदान कर दी है। जिलाधिकारी ने बताया कि 2381.33 लाख धनराशि से पार्किंग  विकसित करने के साथ ही रिंग रोड का भी निर्माण किया जायेगा। जिलाधिकारी ने बताया कि शहर में पर्यटकों की तादात बढ़ने के बाद पार्किंग सबसे बड़ी समस्या बनकर खड़ी हो जाती है। शहर स्थित डीएसए और मेट्रोपोल पार्किंग भरने के बाद पर्यटकों के वाहन शहर में चक्कर ही काटते रह जाते  हैं, ऐसे में जाम का संकट झेलना पड़ता है। इतना ही नहीं वाहनों का दबाव बढ़ने पर शहर के बाहर ही पर्यटक वाहनों को रोक दिया जाता है। जिससे पर्यटकों को भी समस्या का सामना करना पड़ता है। उन्होंने बताया कि नैनीताल शहर में मल्लीताल  पार्किंग व्यवस्था हो जाने से भविष्य में आम जनमानस के साथ ही पर्यटकों के वाहनों के पार्किंग से निजात मिलेगी। इस संबंध में कार्यदाई संस्था अधिशासी अभियंता लोनिवि नैनीताल ने बताया कि उक्त परिसर का कुल क्षेत्रफल 8.72 एकड़ है जिसमें 0.5 एकड भूमि मोटर मार्ग निर्मित है तथा 8.22 क्षेत्रफल में पार्किंग विकसित की जायेगी।

More in नैनीताल

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING