Connect with us

नैनीताल

हल्द्वानी शहर के प्रस्तावित कार्यों का सर्वे, स्टीमेट व अतिक्रमण चिन्हिकरण का होमवर्क पुख्ता रुप से करें : डीएम

सीएन, हल्द्वानी। जिलाधिकारी वंदना ने लोनिवि, जलसंस्थान, सिंचाई विद्युत, नगर आयुक्त, सिटी मजिस्ट्रेट के साथ ही सम्बन्धित अधिकारी के साथ हल्द्वानी शहर क्षेत्र के अन्तर्गत विभिन्न विकास कार्यों, सडकों का चौड़ीकरण, जंक्शन सुधारीकरण, ड्रेनेज व्यवस्था, नहर कवरिंग, यातायात व्यवस्था आदि के सम्बन्ध मे कार्यों के प्रगति की समीक्षा बैठक कैम्प कार्यालय हल्द्वानी में ली। डीएम ने समीक्षा के दौरान सिन्धी चौराहे चौडीकरण, मण्डी रामपुर रोड पुलिस चौकी भवन, तीनपानी रामपुर रोड सडक चौडीकरण, मुक्त विश्वविद्यालय के पास नहर कवरिंग, यातायात चौराहा देवलचौड जंक्शन सुधारीकरण, सुशीला तिवारी चिकित्सालय के सामने संकरे मार्ग के चौडीकरण, मुखानी चौराहा पर फ्लाईओवर का निर्माण,कपिलाज के पास जलभराव,चौफुला चौराहा नहर कवरिंग कार्य, कालटैक्स तिराहा कन्जैक्शन प्वाइंट, रानीबाग स्थित तिराहा, नैनीताल रोड ठंडी सडक निर्माण एवं पार्किग निर्माण, सिचाई विभाग द्वारा वॉकवे माल के समीप नाली निर्माण की भौतिक कार्यों की प्रगति जानकारी लेते हुये सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिये हैं कि वे स्वीकृत कार्यों के टेंडर प्रक्रिया एवम प्रस्तावित कार्यों के  सर्वे, स्टीमेट तथा अतिक्रमण चिन्हिकरण का होमवर्क भलीभांति करना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि अधिकारी इस बात का ध्यान रखें जो प्लान बनायें वह आगामी 25 वर्षो के लिए बनायें। विभागों की डीपीआर तैयार होने के बाद इन कार्यों के विषय में स्टेकहोल्डर्स की मीटिंग आमंत्रित कर जनता के सुझाव प्राप्त किए जाएंगे ताकि हल्द्वानी शहर की समस्याओं के निदान हेतु प्रभावी कार्यवाही की जा सके। समीक्षा के दौरान  नगर आयुक्त पंकज उपाध्याय, अधिशासी अभियंता लोनिवि अशोक चौधरी, सिटी मजिस्ट्रेट रिचा सिंह के अलावा सिचाई, जल संस्थान  के साथ ही अन्य  अधिकारी उपस्थित  थे।

More in नैनीताल

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING