Connect with us

नैनीताल

जनगणना 2027 को लेकर तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में मास्टर ट्रेनरों ने प्रशिक्षण दिया

सीएन, हल्द्वानी। भारत की जनगणना 2027 को लेकर तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम बुधवार को जिला जनगणना अधिकारी व अपर जिलाधिकारी शैलेन्द्र सिंह नेगी की अध्यक्षता में सर्किट हाउस काठगोदाम में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में मास्टर ट्रेनरों द्वारा प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण का उद्देश्य जनगणना कार्य को सही, समयबद्ध और व्यवस्थित तरीके से पूरा करना है। जिला जनगणना अधिकारी व अपर जिलाधिकारी ने बताया डिजिटल मोड के द्वारा पहली बार डेटा मोबाइल ऐप्स के माध्यम से एकत्र किया जायेगा जिसके लिए प्रगणक तथा पर्यवेक्षक द्वारा स्वयं मोबाइल प्रयोग में लाया जायेगा। जनगणना प्रबंधन एवं निगरानी प्रणाली सीएमएमएस पोर्टल के माध्यम से की जायेगी। जनगणना के प्रथम चरण में (मकान सूचीकरण और आवास गणना) 25 अप्रैल से 24 मई 2026 के बीच आयोजित किया जाएगा। यह देश की पहली डिजिटल जनगणना होगी। द्वितीय चरण की जनगणना 9 फरवरी से 28 फरवरी 2027 तक होगी जिसमें जनसंख्या की गणना होगी साथ ही उत्तराखण्ड के हिम आच्छादित क्षेत्रों में 11 सितम्बर से 30 सितम्बर के मध्य होगी तथा आम जनता अपना डेटा सीएमएमएस पोर्टल के माध्यम से स्वयं अपलोड कर सकते हैं इसके लिए 10 अप्रैल से 24 अप्रैल 2026 तक स्वजनगणना समयावधि निर्धारित की गई है। अपर जिलाधिकारी ने प्रशिक्षण में अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनगणना कार्य को सर्वाेच्च प्राथमिकता देते हुए इसे समयबद्ध, पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से संपादित करना सुनिश्चित करें। उन्होने कहा कि जनगणना एक महत्वपूर्ण राष्ट्रीय दायित्व है, जिसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। जनगणना 2027 के प्रशिक्षण में अपर जिलाधिकारी ने कहा कि डिजिटल जनगणना ऐतिहासिक है जो भी कार्य करें बिना भेदभाव के करें और कार्यों को सफलतापूर्वक सम्पन्न करें। प्रशिक्षण में मास्टर ट्रेनरों उपनिदेशक जनगणना प्रवीन कुमार ने जनगणना के सम्बन्ध में विस्तृत जानकारियां दी और प्रशिक्षण ले रहे चार्ज अधिकारियों का समाधान मौके पर किया गया। मास्टर ट्रेनर द्वारा जनगणना के विवरण के साथ ही राष्ट्रीय योजना एवं नीति निर्माण में इसका महत्व के बारे में जानकारी दी साथ ही जनगणना पदाधिकारियों की भूमिका एवं दायित्व, चार्ज अधिकारी, प्रगणकों, पर्यवेक्षकों के दायित्व के बारे मे अहम जानकारियां दी। प्रशिक्षण में नगर आयुक्त परितोष वर्मा, जिला विकास अधिकारी/सहायक जिला जनगणना अधिकारी गोपाल गिरी गोस्वामी मास्टर ट्रेनर शिवानी जेटली, नितीश रावत, के साथ ही जनपद के समस्त तहसीलदार, नगर पंचायत, नगर पालिका, परिषद कैटोमेंट के अधिकारी तकनीकी सहायकों, सेन्सस क्लर्क आदि मौजूद थे।

More in नैनीताल

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING