Connect with us

नैनीताल

3 मई : विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस-हमलों के खिलाफ मीडिया का बचाव

3 मई : विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस-हमलों के खिलाफ मीडिया का बचाव
सीएन, नैनीताल।
आज 3 मई विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस हैं। यह प्रेस की स्वतंत्रता और मौलिक मानव अधिकारों के रूप में अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के महत्व के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए यह दिवस मनाया जाता है। विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस सरकारों को मानवाधिकारों की सार्वभौमिक घोषणा, 1948 के अनुच्छेद 19 के तहत परिभाषित अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के अधिकार का सम्मान करने और उसेबनाए रखने के उनके दायित्व की याद दिलाता है। यह प्रेस स्वतंत्रता के बुनियादी सिद्धांतों का जश्न मनाने, दुनिया भर में प्रेस स्वतंत्रता की स्थिति का आकलन करने और हमलों के खिलाफ मीडिया का बचाव करता है। और उन पत्रकारों को श्रद्धांजलि देता है जिन्होंने अपना कर्तव्य निभाते हुए अपनी जान गंवाई। दिसंबर 1993 में यूनेस्को के आम सम्मेलन की सिफारिश के बाद संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 3 मई को विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस के रूप में घोषित किया था। तब से यह हर साल दुनिया भर में मनाया जाता है। अफ्रीका के पत्रकारों ने पहली बार साल 1991 में प्रेस की आजादी के लिए मुहिम छेड़ी थी। प्रेस की आजादी के सिद्धांतों को लेकर 3 मई को एक बयान जारी किया गया था, जिसे डिक्लेरेशन ऑफ विंडहोक के नाम से भी जाना जाता है। इसके ठीक दो साल बाद संयुक्त राष्ट्र की महासभा ने 1993 में पहली बार विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस मनाने की घोषणा की। जिसके बाद से 3 मई को हर साल विश्‍व प्रेस स्‍वतंत्रता दिवस के तौर पर मनाया जाता है। यूनेस्को की ओर से हर साल 3 मई को गिलेरमो कानो वर्ल्ड प्रेस फ्रीडम प्राइज दिया जाता है। ये पुरस्कार ऐसे व्यक्ति अथवा संस्थान को मिलता है जिसने प्रेस की स्वतंत्रता के लिए सराहनीय कार्य किया हो।
बहुत ताकतवर होती है कलम
मीडिया जो काम कर रही है वह बहुत ही मुश्किल काम माना जाता है। एक कहावत भी है जो काम तोप, तलवार और ताकत से नहीं होता वह कलम से हो जाता है। इसलिए कहते है कि कलम बहुत ताकटवर होती है। कलम के आगे अच्छे.अच्छे धुरंधर झुकने के लिए मजबूर हो जाते हैं। अक्सर देखा जाता है कई देशों में बड़े.बड़े घोटालों का पर्दाफाश करने में प्रेस का ही बड़ा योगदान रहता है। बड़े.बड़े उद्योगपति नेता और विभिन्न घोटाला को मीडिया का सच मीडिया ही लेकर आता है। समय.समय पर प्रेस ने कई घोटालों का पर्दाफाश किया है और सच्चाई सबके सामने लाए हैं। आज भी लोगों का मीडिया पर बहुत ही गहरा विश्वास है।
क्या है विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस 2023 की थीम
विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस के लिए इस वर्ष का विषय होगा ष्शेपिंग ए फ्यूचर ऑफ राइट्स: फ्रीडम ऑफ एक्सप्रेशन ऑफ द ड्राइवर फॉर अदर ऑल ह्यूमन राइट्स, यानी अधिकारों के लिए भविष्य को आकार देना: अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता अन्य सभी मानवाधिकारों के चालक के रूप में, जो अन्य सभी मानवाधिकारों का आनंद लेने और उनकी रक्षा करने के लिए अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता को दर्शाता है। विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस 2023 पर, यूनेस्को न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में एक विशेष वर्षगांठ कार्यक्रम का आयोजन करेगा, जो संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा प्रेस स्वतंत्रता के लिए एक अंतरराष्ट्रीय दिवस घोषित करने के फैसले के 30 साल पूरे होने के अवसर पर होगा।

More in नैनीताल

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING