नैनीताल
अरविंद पडियार नैनीताल जिला योजना समिति के सदस्य मनोनीत
सीएन, नैनीताल। पंचायती राज अनुभाग द्वारा भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता तथा डीएसबी परिसर के पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष अरविंद सिंह पडियार को नैनीताल जिला योजना समिति का सदस्य मनोनीत किया गया है। नैनीताल जिला योजना का सदस्य बनाए जाने पर भाजपाइयों ने खुशी व्यक्त की है भाजपा के नगर अध्यक्ष आनंद सिंह बिष्ट भूपेंद्र सिंह बिष्ट पूर्व मंडल अध्यक्ष मनोज जोशी भाजयुमो के मंडल अध्यक्ष आशु उपाध्याय संतोष कुमार विश्वकेतु रोहित भाटिया मोहित शाह मोहित रौतेला आदि ने खुशी व्यक्त की है l