नैनीताल
सांसद अजय भट्ट ने विधायक राम सिंह कैड़ा के आवास पहुंच शोक जताया
सीएन, हल्द्वानी। केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री व नैनीताल उधम सिंह नगर संसदीय क्षेत्र से सांसद अजय भट्ट हल्द्वानी जज फार्म स्थित भीमताल विधायक राम सिंह कैड़ा के आवास में पहुंचे जहां उन्होंने उनके पिता के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया और शोक संतप्त परिवार को ढांढस बधाया। श्री भट्ट ने कहा कि इस दुख की घड़ी में वह दुखी परिवार के साथ खड़े हैं। इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष प्रताप बिष्ट भाजपा प्रदेश कार्यालय सचिव कौस्तुभानंद जोशी आदि लोग उपस्थित थे।
