Connect with us

नैनीताल

मुख्यमंत्री पुष्कर धामी के साथ मंत्री रेखा आर्य पहुंची हल्द्वानी, वस्तुस्थिति का लिया जायजा

मंत्री रेखा आर्य ने पुलिस कर्मियों, पीआरडी जवानों, पत्रकारों और अन्य लोगों का अस्पताल में जाकर जाना कुशल क्षेम

सीएन, हल्द्वानी। जनपद प्रभारी मंत्री रेखा आर्या नैनीताल के हल्द्वानी स्थित बनभूलपूरा क्षेत्र पहुंची जहाँ उन्होंने कल बीती रात हुई अवैध अतिक्रमण की ध्वस्तीकरण की कार्यवाही के दौरान हिंसा में घायल पुलिसकर्मियों,पीआरडी जवानों,मीडिया कर्मियों एवं सिविलयनो का अस्पताल पहुंचकर  कुशलक्षेम जाना! मंत्री आर्या नें पीआरडी के घायल जवानों हेतु उनकी आर्थिक मदद का ऐलान किया और सभी को आश्वस्त करते हुए कहा कि राज्य सरकार की ओर से सभी की हर संभव मदद की जाएगी साथ ही कहा कि घायल पीआरडी जवानों को लेकर विभागीय स्तर पर आर्थिक मदद की जाएगी। कहा कि धामी सरकार जीरो टॉलरेंस की नीति पर कार्य करने के लिए जानी जाती है ऐसे में दोषियों को किसी भी हाल में बख्शा नही जाएगा। वहीं प्रभारी मंत्री नें जनपद नैनीताल के आला अधिकारियों के साथ भी बैठक की जिसमे हल्द्वानी शहर की स्थति की वस्तुस्थिति के बारे में जानकारी ली। बैठक में डीएम वंदना, डीआईजी योगेंद्र रावत, एसएसपी प्रहलाद मीना, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप बिष्ट सहित कई अधिकारीगण उपस्थित रहे।

More in नैनीताल

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING