Connect with us

नैनीताल

विधायक कैड़ा ने धानाचूली में श्रम विभाग से पंजीकृत श्रमिकों को बांटी सामग्री       

विधायक कैड़ा ने धानाचूली में श्रम विभाग से पंजीकृत श्रमिकों को बांटी सामग्री                                      
सीएन, धारी।
विधायक राम सिंह कैड़ा ने कहा भीमताल विधानसभा के धारी के हजारों श्रमिकों ने अपना पंजीकरण श्रम विभाग में कराया था। श्रमिको को लम्बे समय  से श्रम विभाग द्वारा मिलने वाली योजना का लाभ ग्रामीणों को नहीं मिल रहा था। विधायक राम सिंह कैड़ा ने जनता के समय और हित को देखते हुए भीमताल विधानसभा के धारी ब्लॉक के धानाचुली में श्रम विभाग का कैंप लगाकर  कैम्प मै जिन श्रमिकों का श्रम विभाग मै पंजीकरण थे। उन श्रमिकों को सरकार  द्वारा चलाई गई योजना के अंतर्गत लगभग 300 सौ लोगों को कम्बल, छाता, सेनेट्री पैड बितरित किये। विधायक कैड़ा ने कहा हमारी सरकार का प्रयास है गाँव के अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति को सरकार की योजनाओं का लाभ मिले। धारी के धानाचूली मै कैम्प  लगने से क्षेत्र के लोगों को हल्द्वानी नहीं आना पड़ा व समय के साथ-साथ गरीब लोगो को हजारों रुपए की बचत हुई तथा 300 सौ के लगभग श्रमिकों को सीधा लाभ मिला है। क्षेत्र के लोगो ने विधायक कैड़ा का आभार व्यक्त किया।

More in नैनीताल

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING