Connect with us

नैनीताल

विधायक कैड़ा ने किया ओखलकांडा ब्लॉक के गावों का दौरा

विधायक कैड़ा ने किया ओखलकांडा ब्लॉक के गावों का दौरा

सीएन, नैनीताल। विधायक राम सिंह कैड़ा ने आज ओखलकांडा ब्लॉक के गरगडी मल्ली,गरगडी तल्ली, झडगाँव, पतलोट,मटेला,कौडार छिड़ाखान का दौरा कर ग्रामीणों की समस्याओं को सुना अधिकारीयों को फोन कर ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान करने के निर्देश दिये विधायक कैड़ा ने कहा भीमताल विधानसभा क्षेत्र ओखलकांडा ब्लॉक के  छिड़ाखान से अधोड़ा-मीडार मोटर मार्ग ज़ब से बना उसके बाद वर्षो से  डामरीकरण नहीं होने से क्षेत्र के लोगो  को परेशानियो का सामना करना पड़ रहा था  बरसात मै  मोटर मार्ग पर  कीचड़ होने से यातायात प्रभावित  हो जाता था व दुर्घटना का खतरा बना रहता था  किसानो को अपने उत्पाद को हल्द्वानी मंडी लाने मै परेशानियो का समाना करना पढ़ रहा था  विधायक राम सिंह कैड़ा ने   ग्रामीणों की समस्याओ को देखते हुए ओखलकांडा ब्लॉक के छिड़ाखान से अधोड़ा -मीडार मोटर मार्ग को pmgsy से pwd को हस्तातरित कर   अधिकारियों से डीपीआर तैयार कर शासन को भेजने को कहा था अधिकारीयो ने डी.पी.आर तैयार कर शासन को भेजने  के बाद शासन से  मोटर मार्ग के लिए 19 करोड़   डामरीकरण व पुनरनिर्माण हेतु  शासन से स्वीकृति मिल गई है  विधायक कैडा ने कहाँ जल्दी ही मोटर मार्गपर डामरीकरण का  निर्माण का कार्य प्रारम्भ होगा! डामरीकरण कार्य पूर्ण होने के बाद  क्षेत्र के लोगो को गड्डो से निजात मिलेगी !

यह भी पढ़ें 👉  मौसम : उत्तराखंड के नैनीताल सहित 11 जिलों में तेज बारिश का येलो अलर्ट 

More in नैनीताल

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING