Connect with us

नैनीताल

सांसद अजय भट्ट ने विभिन्न लोगों से मुलाकात कर जन समस्याएं सुनी

सीएन, हल्द्वानी। केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री व नैनीताल उधम सिंह नगर संसदीय क्षेत्र से सांसद अजय भट्ट ने सर्किट हाउस काठगोदाम में लोकसभा क्षेत्र से आए विभिन्न लोगों से मुलाकात कर जन समस्याएं सुनी। केंद्रीय मंत्री श्री अजय भट्ट ने सर्किट हाउस में नैनीताल लोकसभा क्षेत्र के विभिन्न विधानसभाओं से आए जनप्रतिनिधियों व स्थानीय जनता से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनी इस दौरान सड़क, बिजली, पेयजल, चिकित्सा, शिक्षा जैसी समस्याओं के लिए तत्काल संबंधित अधिकारियों को तत्काल दूरभाष पर समस्याओं के निस्तारण करने के निर्देश दिए। इस दौरान श्री भट्ट ने कहा कि हमारी सरकार की प्राथमिकता तेजी से क्षेत्र के विकास व अंत्योदय के व्यक्ति तक सुविधाओं को पहुंचाना है जिसके लिए उत्तराखंड सरकार निरंतर कार्य कर रही है। साथ ही केंद्र सरकार राज्य में और डबल इंजन की गति से सड़कों सहित अन्य विकास कार्यों को तेजी के साथ धरातल पर पहुंचा रही है।

More in नैनीताल

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING