Connect with us

नैनीताल

सांसद भट्ट ने भवाली बाईपास नव निर्मित पुल व कैंचीधाम में निर्माणाधीन बहुमंजिले पार्किंग का निरीक्षण कर अफसरों को दिये निर्देश

सीएन, भवाली/नैनीताल। सांसद नैनीताल-उधमसिंहनगर एवं पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री अजय भट्ट द्वारा  शुक्रवार को  भवाली बाईपास पर नव निर्मित पुल जिसकी लागत, लगभग 546.75 लाख रुपये है के साथ ही कैंचीधाम बाईपास का स्थलीय निरीक्षण किया गया, इस दौरान उन्होंने कैंचीधाम में चल रहे विभिन्न विकास कार्यों का भी निरीक्षण किया गया, जिसमें 39 करोड़ की लगता से बनाई जा रही वाहन पार्किंग एव अन्य निर्माण कार्यों की प्रगति की जानकारी अधिकारियों से ली। उन्होंने कहा कि मानसखंड मंदिर माला मिशन के अंतर्गत कैंचीधाम में बहुमंजिला पार्किंग आदि बन जाने से श्रद्धालुओं को पार्किंग सुविधा का लाभ मिलेगा, साथ ही भवाली-अल्मोड़ा हाईवे पर लगने वाले जाम से भी बड़ी राहत मिलेगी। उन्होंने कहा कि भवाली रातिघाट बाईपास के निर्माण से भी  यातायात सुगम और सुविधाजनक  हो जाएगा है, जिससे कुमाऊं के पहाड़ी इलाकों को जाने वाले आम जनमानस को जाम से निजात मिलेगी। इस दौरान उन्होंने कैंची धाम में बन रही बहुमंजिला पार्किंग के कार्यों को पूरी गुणवत्ता एव मानकों के अनुसार कार्य करने के निर्देश कार्यदाई संस्था के अधिकारियों को दिए। उन्होंने कहा कि कार्यों में कोई भी कोताही बर्दास्त नहीं की जाएगी। इस दौरान श्री भट्ट स्थानीय लोगों से भी मिले। इसके उपरांत उन्होंने बाबा नीम करौरी के भी दर्शन किए। निरीक्षण के दौरान सांसद प्रतिनिधि गोपाल रावत, पूर्व चैयरमैन संजय वर्मा, भावना मेहरा, नीरू मेहरा, भाजपा नेता व एडवोकेट शिवांशु जोशी, प्रकाश आर्या, हिमांशु बिष्ट, आशु चंदोला, अखिलेश सेमवाल, नीरज बिष्ट, शुभम कुमार, वैभव, आनंद, धीरज तिवाड़ी, मदन मोहन सिंह कैड़ा, उपजिलाधिकारी मोनिका, ईई लोक निर्माण विभाग कृष्ण कुमार, रत्नेश सक्सेना आदि मौजूद रहे।

More in नैनीताल

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING