Connect with us

नैनीताल

सांसद भट्ट ने जनजाति बोक्सा की स्पेलिंग्स बुक्सा करने का किया अनुरोध

सीएन, हल्द्वानी। केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री व नैनीताल उधम सिंह नगर संसदीय क्षेत्र से सांसद अजय भट्ट ने मुख्य सचिव को पत्र लिखकर राज्य की बुक्सा आदिम जनजाति के नाम की स्पेलिंग में त्रुटि सुधार किए जाने को लेकर पत्र लिखा है। श्री भट्ट ने बताया कि राजस्व परिषद उत्तराखंड रिंग रोड लाडपुर रोड देहरादून की प्रेषित जनजाति की सूची में राज्य की पांच अनुसूचित जनजातियों की सूची में बुक्सा आदिम जनजाति को बोक्सा दर्शाया गया है। जो कि भारत सरकार की सूची के अनुसार त्रुटिपूर्ण है जिस कारण राज्य की बुक्सा जनजाति के प्रमाण पत्र बनाने में काफी परेशानी हो रही है। श्री भट्ट ने पत्र के माध्यम से अवगत कराया है कि उत्तराखंड की पांच जातियों को अनुसूचित जनजाति का दर्जा दिया गया है जिसमें भोटिया, बुक्सा, जौनसारी, राजी एवं थारू हैं। लिहाजा राज्य हित में उपरोक्त त्रुटि में नियमानुसार सुधार करने की आवश्यकता है, जिससे कि बुक्सा जनजाति के प्रमाण पत्र बनने में लोगों को सुविधा हो सके।

More in नैनीताल

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING