Connect with us

नैनीताल

कथित डेमोग्राफी परिवर्तन व बच्ची के साथ हुई घटना को लेकर सांसद भट्ट ने कड़ा रुख अपनाया, डीएम से कड़ी कार्रवाई को कहा

सीएन, भवाली/नैनीताल। क्षेत्र में कथित डेमोग्राफी परिवर्तन और पीड़ित परिवार की बच्ची के साथ हुई घटना को लेकर पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सांसद अजय भट्ट ने कड़ा रुख अपनाया है। उन्होंने जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल से फोन पर बातचीत कर पूरे मामले में सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए सांसद अजय भट्ट ने जिलाधिकारी से भवाली के रेहड़ और टमट्यूड़ा क्षेत्र में विस्तृत जांच कराने को कहा। उन्होंने सवाल उठाया कि बाहरी लोग किस प्रकार अवैध रूप से सरकारी जमीन पर आवास बना रहे हैं, जबकि स्थानीय लोगों को निर्माण के लिए नक्शा पास कराना अनिवार्य होता है उन्होंने प्रशासन से इस मामले की गंभीरता से जांच कर दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई करने को कहा। सांसद भट्ट ने पीड़ित परिवार की बच्ची के साथ हुई घटना पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए कहा कि वे हर परिस्थिति में परिवार के साथ खड़े हैं। उन्होंने बताया कि मामले में पुलिस को उचित कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं और दोषियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा सांसद ने पुलिस प्रशासन से निष्पक्ष जांच कर शीघ्र कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा आदेशित किया है।

More in नैनीताल

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING