Connect with us

नैनीताल

नगर निकाय चुनाव 2024 : 22 दिसम्बर को प्राप्त आपत्तियों पर होगी सुनवाई

नगर निकाय चुनाव 2024 : 22 दिसम्बर को प्राप्त आपत्तियों पर होगी सुनवाई
सीएन, नैनीताल।
जनपद नैनीताल के नगर निगम, नगर पालिका परिषद, नगर पंचायत के आरक्षण पर प्राप्त शिकायतों के सम्बन्ध में जिलाधिकारी द्वारा 22 दिसम्बर को प्राप्त आपत्तियों पर सुनवाई की जायेगी। अपर जिलाधिकारी शिवचरण द्विवेदी ने नगर निगम, नगर पालिका, नगर पंचायत को निर्देश दिये हैं कि वार्डो के आरक्षण पर प्राप्त शिकायतों की सुनवाई जिलाधिकारी द्वारा 22 दिसम्बर को की जायेगी। उन्होंने सम्बन्धित निकायवार जनता से प्राप्त आपत्तियों की सूचना नियत तिथि से पूर्व कार्यालय को उपलब्ध कराने के निर्देश दिये है।

More in नैनीताल

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING