Connect with us

नैनीताल

नैनीताल के रंगकर्मी सुरेश गुरुरानी का निधन, शहर में शोक की लहर

नैनीताल के रंगकर्मी सुरेश गुरुरानी का निधन, शहर में शोक की लहर
सीएन,
नैनीताल। रंगकर्मी सुरेश गुरुरानी का निधन हो गया है उनके निधन पर नगर के रंगकर्मियों ने दुख व्यक्त किया है। शहर के जाने-माने रंगकर्मी सुरेश गुरुरानी के निधन से शहर में शोक की लहर है। वह पिछले काफी लंबे समय से अस्वस्थ चल रहे थे। बता दे की रंगकर्मी सुरेश गुरुरानी का देहरादून में निधन हो गया है। वह अपने पीछे पत्नी एक बेटा व दो बेटियों को रोता बिलखता छोड़ गए है। सुरेश गुरुरानी कई नाटकों में भी कार्य कर चुके थे। उनके निधन पर शहर के लोगों ने शोक व्यक्त किया है। रंगकर्मी जहूर आलम, मोहित, मदन मेहरा, मुकेश धस्माना, इदरीश मालिक, पवन कुमार, उमेश कांडपाल, संतोख सहित अनेक रंग कर्मियों ने दुख व्यक्त किया है।

Continue Reading
You may also like...

More in नैनीताल

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING