Connect with us

नैनीताल

नैनीताल कोतवाली पुलिस ने स्कूली बच्चों को यातायात नियमों कर पाठ पढ़ाया

सीएन, नैनीताल। सड़क सुरक्षा माह के तहत एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा के निर्देश पर कोतवाली पुलिस ने स्कूली बच्चों को यातायात नियमों कर पाठ पढ़ाया। पुलिस की ओर से स्कूली बच्चों से सही उम्र के बाद ही लाइसेंस बनने पर वाहन चलाने की अपील की। एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा के निर्देश पर कोतवाली पुलिस की ओर से भारतीय शहीद सैनिक स्कूल में छात्र छात्राओं को यातायात नियमों की जानकारी दी । जानकारी देते हुए एसआई प्रियंका मौर्य ने कहा कि 18 वर्ष के बाद ड्राइविंग लाइसेंस बनने पर ही कोई वाहन चलाएं। बताया कि नाबालिगों द्वारा बिना लाईसेंस वाहन चलाए जाने के दौरान पकड़े जाने पर कार्रवाई की जाती है। उन्होंने स्कूली बच्चों से दी गई जानकारी उनके परिजनों के साथ भी सांझा करने की बात कही। इस दौरान उन्होंने छात्र छात्राओं को साईबर अपराध से संबंधित जानकारी भी दी। कहा कि विद्यार्थी इंटरनेट मीडिया का सही तरीके व सही जानकारी पाने के लिए करें। ताकि वह कभी साईबर ठगी का शिकार न हों। इस दौरान छात्राओं ने पुलिस से कई सवाल पूछे। जिनका पुलिस ने विस्तार पूर्वक जवाब दिया।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  आज 3 अप्रैल से फर्स्ट इन फर्स्ट आउट की नीति से बुकिंग की तिथि अनुसार चरणबद्ध एलपीजी गैस वितरण की प्रक्रिया होगी शुरू
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in नैनीताल

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING