Connect with us

नैनीताल

तीन राज्यों में भाजपा की जीत पर नैनीताल मिष्ठान वितरण व आतिशबाजी

तीन राज्यों में भाजपा की जीत पर नैनीताल मिष्ठान वितरण व आतिशबाजी

सीएन, नैनीताल। रविवार को छत्तीसगढ़ राजस्थान व मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव के दौरान भाजपा को मिली जीत पर पूरे देश में कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है। नैनीताल में भी भाजपा कार्यकर्ताओं ने मंडल अध्यक्ष आनंद बिष्ट के नेतृत्व में नगर के मल्लीताल स्थित रामसेवक सभा प्रांगण में आतिशबाजी की तथा मिष्ठान वितरण किया।इस दौरान भारतीय जनता पार्टी व पीएम मोदी के जयकारे भी लगाए गए। इस दौरान विधायक सरिता आर्या, सांसद प्रतिनिधि गोपाल रावत, शांति मेहरा, अरविंद पडियार, निवर्तमान सभासद मोहन सिंह नेगी, कैलाश रौतेला, मनोज जगाती, प्रदेश सहसंयोजक युवा मोर्चा डॉ.मोहित रौतेला, महामंत्री मोहित लाल साह, भूपेंद्र बिष्ट, रचित तिवारी, आशु उपाध्याय, पंकज साह, आशु उपाध्याय आदि मौजूद रहे।

More in नैनीताल

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING