Connect with us

नैनीताल

एसएसपी पंकज भट्ट को नैनीताल पुलिस ने दी भावभीनी विदाई

सीएन, हल्दवानी। एसएसपी पंकज भट्ट को नैनीताल पुलिस ने भावभीनी विदाई, दी तथा कुशल नेतृत्व देने के लिए किया तहे दिल से धन्यवाद व आभार व्यक्त किया। आज नैनीताल पुलिस द्वारा श्री पंकज भट्ट, पूर्व एसएसपी नैनीताल को हल्द्वानी में भावभीनी विदाई की गई। बीती रात एसएसपी पंकज भट्ट को उत्तराखंड गृह विभाग द्वारा एसएसपी नैनीताल के पद से कार्यमुक्त करते हुए 46 बटालियन पीएसी के सेनानायक की नई जिम्मेदारी दी गई है। एसएसपी पंकज भट्ट द्वारा अपने कार्यकाल में नैनीताल पुलिस को अनेकों उपलब्धि हासिल करने में अहम भूमिका निभाई गई तथा एक कुशल नेतृत्व दिया। नैनीताल पुलिस के सभी अधिकारी और कर्मचारियों द्वारा एसएसपी श्री पंकज भट्ट को मोमेंटो भेंट कर उनके सरल और दयालु स्वभाव और कुशल नेतृत्व के लिए ह्रदय से धन्यवाद व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना के साथ विदाई दी गई। श्री पंकज भट्ट द्वारा नैनीताल पुलिस के सभी अधिकारी व कर्मियों को उनके कार्यकाल के दौरान हासिल उपलब्धियों में महत्वपूर्ण सहयोग देने के लिए धन्यवाद और आभार व्यक्त किया गया। विदाई कार्यक्रम के दौरान सभी राजपत्रित अधिकारी, थाना प्रभारी, शाखा प्रभारी तथा पुलिस कर्मी मौजूद रहे।

More in नैनीताल

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING