Connect with us

नैनीताल

नैनीताल पुलिस ने सुरक्षित यातायात को लेकर लोगों को दिलाई शपथ

नैनीताल पुलिस ने सुरक्षित यातायात को लेकर लोगों को दिलाई शपथ
सीएन, नैनीताल।
एसएसपी नैनीताल पंकज भट्ट द्वारा जनपद में चलाए जा रहे यातायात जागरूकता अभियान के अंतर्गत नैनीताल पुलिस के सभी थाना/चौकी प्रभारियों द्वारा आज जिले में बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं, मुख्य रूप से ओवर स्पीड़़, लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाने, बिना लाईसेन्स/अव्यस्कों द्वारा वाहन चलाने, शराब का सेवन कर वाहन चलाने जैसी लापरवाहियों व सड़क दुर्घटना पर अंकुश लगाने के लिए प्रत्येक थाना/चौकी में नियुक्त पुलिस अधिकारी/कर्मियों को यातायात नियमों का पालन करने तथा स्थानीय नागरिकों में जागरूकता व सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाये जाने के उद्वेश्य से स्कूल-कॉलेजों में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं, टैक्सी चालकों/यूनियन के पदाधिकारियों, ऑटोमोबाईल क्षेत्र में काम करने वाले लोगों को यातायात के नियमों के प्रति जागरूक करते हुये शपथ दिलाई गई। नैनीताल पुलिस के अधिकारी व कर्मीयों के साथ स्थानीय लोगों द्वारा भी यातायात के नियमों का पालन करने व मित्रों और परिजनों को जागरूक करने का संकल्प लिया गया। इसी अभियान को लेकर एसपी सिटी हल्द्वानी हरबन्स सिंह द्वारा भी पुलिस बहुउदेशीय भवन हल्द्वानी में कर्मचारीगणों को शपथ दिलायी गयी साथ ही सभी सर्किल प्रभारी द्वारा भी अपने अपने कार्यालयों में भी अधीनस्थ पुलिस बल को शपथ दिलाई गई।

Continue Reading
You may also like...

More in नैनीताल

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING