Connect with us

नैनीताल

नैनीताल निवासी एडवोकेट मोहन चंद्र पांडे का दिल्ली एम्स में निधन, कूटा ने शोक जताया

नैनीताल निवासी एडवोकेट मोहन चंद्र पांडे का दिल्ली एम्स में निधन, कूटा ने शोक जताया
सीएन, नैनीताल।
नगर निवासी एडवोकेट मोहन चंद्र पांडे का रविवार को दिल्ली एम्स में निधन हो गया वह 75 वर्ष के थे। एडवोकेट पांडे  की पत्नी प्रो. चित्रा पांडे डीन फैकल्टी ऑफ साइंस कुमाऊं विश्वविद्यालय है। एडवोकेट पांडे की एक पुत्री तथा एक पुत्र  है। एडवोकेट पांडे समाज के साथ लगातार कार्यरत रहे। वो कुमाऊं विश्वविद्यालय की कार्यपरिषद के सदस्य रहे तथा बार एसोसिएशन में भी सक्रिय रहे। उनके निधन को कूटा ने दुखद बताया है। एडवोकेट पांडे का अंतिम संस्कार 24 जून को 10 बजे रानीबाग में किया जाएगा। उनके निधन पर कूटा अध्यक्ष प्रो. ललित तिवारी, महासचिव डॉक्टर विजय कुमार, उपाध्यक्ष प्रो. नीलू लोधियाल, डॉक्टर दीपक कुमार, डॉक्टर संतोष, डॉक्टर दीपाक्षी जोशी, डॉक्टर दीपिका गोस्वामी सहित डॉक्टर पैनी जोशी, डॉक्टर गीता तिवारी, प्रो. पुष्पा जोशी, डॉक्टर महेश आर्य, डॉक्टर मनोज धूनी, डॉक्टर युगल जोशी, डॉक्टर रितेश साह, डॉक्टर गिरीश खर्कवाल, डॉक्टर संदीप मैंडोली, डॉक्टर नवीन पांडे, डॉक्टर हिमानी कार्की, डॉक्टर हर्ष चौहान ने गहरा दुख एवं शोक व्यक्त किया है।

More in नैनीताल

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING