Connect with us

नैनीताल

नैनीताल के नवागंतुक सीडीओ अरविंद पाण्डे ने विधिवत कार्यभार ग्रहण किया

सीएन, भीमताल। नैनीताल जिले के नवागंतुक मुख्य विकास अधिकारी अरविंद कुमार पाण्डे द्वारा मुख्य विकास अधिकारी नैनीताल के पद पर अपना विधिवत कार्यभार ग्रहण कर लिया गया है। कार्य ग्रहण के उपरांत उन्होंने विकास भवन भीमताल स्थित विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ एक बैठक कर जिले में संचालित विभिन्न विकास कार्यों एवं योजनाओं की जानकारी से उन्हें अवगत कराया। इससे पूर्व जनपद में मुख्य विकास अधिकारी के पद पर कार्यभार ग्रहण पर विकास भवन भीमताल स्थित विभिन्न अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा उनका स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। जिला विकास अधिकारी गोपाल गिरी द्वारा उन्हें ग्राम्य विकास विभाग सहित विकास से संबंधित विभिन्न विभागों के अंतर्गत संचालित योजनाओं की जानकारी से अवगत कराया।

More in नैनीताल

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING