Connect with us

नैनीताल

एनसीसी कैडेट सौरभ रावत का ओवरसीज डिपलॉयमेंट के लिए हुआ चयन

सीएन, नैनीताल। यूके नेवल यूनिट एनसीसी नैनीताल के डीएसबी परिसर कुमाऊँ विश्वविद्यालय के बीएससी पंचम सेमेस्टर के एनसीसी कैडेट सौरभ रावत का चयन ओवरसीज डिपलॉयमेंट के लिए हुआ है। 31 अगस्त 2023 से 13 अक्टूबर 2023 तक बैंकॉक (थाईलैण्ड), हो.ची मिन्ह (वियतनाम) तथा जकार्ता (इण्डोनेशिया) की यात्रा करेंगे। इस अवधि में वे भारतीय कोस्ट गार्ड के पोत पर प्रषिक्षण के साथ तीन देशों की यात्रा भी करेंगे। इस प्रशिक्षण अवधि में कैडेट सौरभ रावत को नौ सैनिक जीवन की विभिन्न गतिविधियों, सीमैनशिप, हैल्थ एण्ड हाईजीन, हथियार व फायरिंग, आदि का प्रशिक्षण प्राप्त करेंगे। कैडेट सौरभ रावत इससे पूर्व अखिल भारतीय नौ सैनिक कैम्प, इण्डियन नेवल एकेडेमी अटेचमेंट कैम्प तथा बेसिक लीडरशिप कैम्प कर चुके हैं। कैडेट सौरभ रावत एनसीसी के साथ पढ़ाई में भी रूचि रखते हैं वर्तमान में वे बीएससी कर रहे हैं तथा पूर्व में हाई स्कूल में 92.4 तथा इण्टरमीडिएट में 94.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर चुके हैं। कुमाऊँ विश्वविद्यालय के एनसीसी अधिकारी सब ले0 डा0 रीतेश साह ने बताया कि इससे पूर्व भी 05 यूके नेवल यूनिट के डीएसबी परिसर, कुमाऊँ विश्वविद्यालय के 05 कैडेट एनसीसी के माध्यम से विदेश यात्रा का अवसर प्राप्त कर चुके हैं। इससे पूर्व 2023 में कैडेट कैप्टन अरिन राणा सिंगापुर, मलेशिया व कम्बोडिया, 2022 में कैडेट दाबेश कोरंगा मालद्वीव, लीडिंग कैडेट देव उपाध्याय मॉरीशस व सिसलीज 2019 में कैडेट सौरभ उपाध्याय मेडागास्कर, कीनिया व तंजानिया तथा 2018 में कैडेट प्रिया बमेटा श्रीलंका की यात्रा कर चुके है। इस उपलब्धि पर कुलपति प्रो डीएस रावत, कमांडिंग ऑफीसर कैप्टन चन्द्रविजय नेगी, डीएसबी परिसर के कार्यवाहक निदेषक प्रो संजय पंत, प्रोॅक्टर प्रो नीता बोरा शर्मा, प्रो अधिष्ठाता छात्र कल्याण, प्रो एलएस लोधियाल, निदेशक एचआरडी प्रो दिव्या उपाध्याय जोशी, निदेशक शोध प्रो ललित तिवारी, निदेशक आईक्यूएसी प्रो राजीव उपाध्याय, प्रो सतपाल सिंह बिष्ट, प्रो एचसीएस बिष्ट, कुलसचिव दिनेश चन्द्रा, उप कुलसचिव दुर्गेश डिमरी, डा गगनदीप होठी, डा नागेन्द्र शर्मा, डा0 महेन्द्र राणा, भारतीय नौसेना के चीफ इंस्ट्रक्टर अंकुर यादव तथा प्रशिक्षक आर पी गुर्जर, मंजीत सिंह, धर्मबीर, रविंद्र गिरी, सुंदर सिंह धामी, गणेश सिंह नयाल, कमलेश जोशी, हिमांशु बिष्ट ने कैडेट सौरभ को शुभ कामनाएं प्रेषित की।

More in नैनीताल

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING