Connect with us

नैनीताल

10 दिवसीय मीनू कैंप के नवें दिन एनसीसी कैडेट्स ने किया ट्रैकिंग वह नौका चालान

सीएन, नैनीताल। 10 दिवसीय मीनू कैंप के नव दिन आज एनसीसी कैडेट्स द्वारा आज ट्रैकिंग वह नौका चालान किया गया ट्रेकिंग के अंतर्गत कैडेट्स को लैंड्सएंड जाने का अवसर प्राप्त हुआ जहां पर कैडेट्स द्वारा सफाई अभियान भी चलाया गया और बड़ी संख्या में प्लास्टिक का कचरा एकत्र कर विस्तारित किया गया। ट्रैकिंग व सफाई अभियान के साथ-साथ कैडेट्स द्वारा पर्यावरण संरक्षण व बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ आधारित थीम पर जन जागरण भी किया गया।प्रशिक्षण टीम द्वारा कैडेट्स को बताया गया कि ट्रेकिंग कई लाभ प्रदान करती है, जिसमें बेहतर शारीरिक फिटनेस, वजन प्रबंधन, मांसपेशियों की ताकत, कम तनाव, बेहतर मनोदशा, बेहतर संतुलन और समन्वय, प्रकृति के साथ संबंध, सामाजिक संपर्क, व्यक्तिगत उपलब्धि, दिमागी परिपूर्णता, अन्वेषण और एक साहसी भावना शामिल है। यह दिनचर्या बदलने, ताजी हवा में सांस लेने और सूरज की रोशनी का आनंद लेने का अवसर प्रदान करता है, जो समग्र स्वास्थ्य और कल्याण में योगदान देता है। अतः नियमित अंतराल पर ट्रेकिंग की जानी चाहिये। कमांडिंग आफिसर कैप्टन चंद्रविजय नेगी ने बताया कि दूसरे चरण में कैडेट्स द्वारा व्हेलर वोट संचालन भी किया गया साथ ही सेलिंग अभियान को भी जारी रखा गया। आज नवें दिन तक कुल 247 किलोमीटर सफलतापूर्वक पूर्ण कर लिए गए हैं। कल इस कैंप का समापन होगा जिसमें कैडेट्स को उनकी उपलब्धियां के लिए पुरस्कृत भी किया जाएगा। इस अवसर भारतीय नौसेना के चीफ इंस्ट्रक्टर अंकुर यादव तथा प्रशिक्षक आर पी गुर्जर, मंजीत सिंह, धर्मबीर, रविंद्र गिरी, सुंदर सिंह धामी उपास्थित थे। इसके अतिरिक्त गणेश सिंह नयाल, कमलेश जोशी, हिमांशु बिष्ट, शेर सिंह चौहान, उमेश पुजारी, रतन सिंह राणा, गोविंद कुमार, विजय सिंह, चंदन सिंह, कनियाल, ,गोपाल चंद्र आर्या, सूरजसिंह, गोपाल बिष्ट, कमलेश बोहरा, तोप बहादुर थापा, दीपक चन्द्र, तथा जगदीश प्रसाद द्वारा सहयोग दिया जा रहा है। इस अवसर पर सीनियर कैडेट कैप्टेन किरन दानू, कैडेट कैप्टेन भावना भौर्याल, कैडेट कैप्टेन तनुजा जलाल, कैडेट कैप्टेन प्रियांशु पोखरिया, कैडेट कैप्टेन गौरव कार्की, पी ओ कैडेट हिमांशु व अन्य कैडेट्स उपस्थित रहे।

More in नैनीताल

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING