Connect with us

नैनीताल

सौरव जैसा दावा तो कभी गढ़वाली, पंत और बहुगुणा ने भी नहीं किया

सौरव जैसा दावा तो कभी गढ़वाली, पंत और बहुगुणा ने भी नहीं किया
सीएन, हल्द्वानी।
व्लॉगर हल्द्वानी निवासी सौरव जोशी के एक विवादित बयान ने उनके लिए बड़ी मुसीबत खड़ी कर दी है। सौरव जोशी ने कहा था कि हल्द्वानी और उत्तराखंड की पहचान उनकी वजह से और इस बात से उन्हें काफी खुशी होती। इसके बाद से ही एक तरफ जहां सोशल मीडिया पर उनके खिलाफ मोर्चा खोल दिया गया है। वहीं, अब लोग सड़कों पर भी उतर आए हैं। सौरव जोशी को बॉयकॉट करने की मांग होने लगी है। लोगों का कहना है कि उत्तराखंड की पहचान सैनिकों के बलिदान, चार धाम, हसीन वादियों से है। ये पहचान आज की नहीं है बल्कि सदियों से है। राजीव नयन बहुगुणा का कहना है कि सौरव जोशी जैसा दावा तो कभी वीर चंद्र सिंह गढ़वाली, गोविंद वल्लभ पंत और सुंदर लाल बहुगुणा ने भी नहीं किया। शिव सेना नेता ने सौरभ जोशी का पुतला फूंका है। इस दौरान उन्होंने कहा कि यूट्यूब से शोहरत पाने वाले सौरव भूल गए हैं कि नैनीताल की पहचान अंतरराष्ट्रीय पहचान है। उन्होंने आगे कहा कि यहां कई हस्तियों ने देश-दुनिया में नाम कमाया। सरकार को तुरंत इस मामले का संज्ञान लेते हुए यूट्यूबर सौरव जोशी के खिलाफ राजद्रोह का मुकदमा दर्ज करना चाहिए।

Continue Reading
You may also like...

More in नैनीताल

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING