Connect with us

नैनीताल

भवाली के डोब लवेशाल बूथ 72 पर नवनियुक्त भाजपा प्रभारी रघुवर दत्त जोशी का किया स्वागत

सीएन, भवाली। भवाली के डोब लवेशाल बूथ 72 में आज भाजपा कार्यकर्ताओं ने मंडल भवाली के नवनियुक्त प्रभारी रघुवर दत्त जोशी का प्रथम बार मंडल आगमन पर आज फूलमालाओं के साथ उनका स्वागत किया गया। इस दौरान नवनियुक्त प्रभारी जोशी ने कहा कि सभी भाजपा कार्यकर्ताओं से कहा कि अपने-अपने बूथों को मजबूत किया जाए और जहां पर बूथ अध्यक्ष नहीं बनाए गए हैं। वहां पर जल्द बूथ अध्यक्षों की घोषणा की जाए। इस दौरान बूथ अध्यक्ष मोहन चंद्र आर्य ने बैठक की अध्यक्षता की। इस दौरान उन्होंने अपने बूथ को मजबूती प्रदान करने पर चर्चा की गई। इस दौरान बूथ अध्यक्ष मोहन चंद आर्य,महामंत्री विजय कुमार, प्रेमचंद आर्य,यूथ महामंत्री रितिकांत मनोज कुमार आर्य, कान्हा प्रसाद,करण आर्य कोषाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद, महिला अध्यक्ष अंजली आर्य, महामंत्री पूजा आर्या, मंत्री हेमा आर्य, माधवी देवी पुष्पा देवी, कला देवी व उमा देवी आदि को बूथ संगठन का पद दिया गया। इस दौरान सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारी को वरिष्ठ कार्यकर्ता हेम आर्य ल ने बधाई दी। इस दौरान भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता हेम आर्य, भवाली मंडल अध्यक्ष हिमांशु बिष्ट,मंडल उपाध्यक्ष शुभम कुमार, महामंत्री अमित पांडे, पूर्व मंडल अध्यक्ष पंकज अदिति, पूर्व पालिका अध्यक्ष संजू वर्मा, शिवांशु जोशी, मुकेश  सुनील कुमार, लोक राम, सतीश चंद्र, अनिल कुमार आदि मौजूद रहे।

More in नैनीताल

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING