Connect with us

नैनीताल

वनभूलपुरा क्षेत्र में रात का कर्फ्यू जारी रहेगा, डीएम ने किये आदेश जारी

-वनभूलपुरा थाना क्षेत्र के गौजाजाली, रेलवे बाजार, आरएफसी गोदाम क्षेत्र में सुबह 6 से रात 8 बजे तक कर्फ्यू में 14 घंटे की छूट

सीएन, हल्द्वानी। डीएम ने शांति व्यवस्था में सुधार को देखते हुए वनभूलपुरा क्षेत्र में कर्फ्यू में 11 से 14 घंटे तक की ढील के आदेश जारी किए हैं। जबकि इन क्षेत्रों में रात का कर्फ्यू जारी रहेगा। साथ ही वनभूलपुरा में अतिक्रमण मुक्त कराए गए क्षेत्र की सौ मीटर की परिधि में कर्फ्यू (पूर्णतः बंद) का आदेश प्रभावी रहेगा। जिन स्थानों में राहत दी गई है, वहां कर्फ्यू में छूट का यह आदेश 17 फरवरी को सुबह 5 बजे से प्रभावी होगा। वंदना सिंह के आदेश के मुताबिक, वनभूलपुरा थाना क्षेत्र के गौजाजाली, रेलवे बाजार, आरएफसी गोदाम क्षेत्र में सुबह 6 से रात 8 बजे तक कर्फ्यू में 14 घंटे की छूट दी है। जबकि रात्रि 8 बजे से सुबह 6 बजे तक नाइट कर्फ्यू जारी रहेगा। शेष वनभूलपुरा में सुबह 6 बजे से शाम 5 बजे तक कर्फ्यू में 11 घंटे छूट रहेगी। जबकि शाम 5 बजे से सुबह 6 बजे तक नाइट कर्फ्यू रहेगा। कर्फ्यू में छूट के दौरान क्षेत्र में आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति से जुड़े प्रतिष्ठान और दुकानें खुली रहेंगी। आम लोग सामान खरीदने दुकानों तक आ-जा सकेंगे। साथ ही आदेश में अतिक्रमण मुक्त कराए गए क्षेत्र की 100 मीटर की परिधि में कर्फ्यू (पूर्णतः बंद) के आदेश प्रभावी रहने की बात कही गई है। कर्फ्यू में राहत के दौरान अनावश्यक आवागमन पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेगा। क्षेत्र लोगों के लिए यह छूट सिर्फ कर्फ्यूग्रस्त क्षेत्र में ही आवागमन पर लागू होगी। क्षेत्र के लोग कर्फ्यू वाले क्षेत्र से बाहर आ जा नहीं सकेंगे। हालांकि छात्र-छात्राएं परीक्षा देने के लिए जा सकेंगे। क्षेत्र में निवासरत कर्मचारी भी बोर्ड ड्यूटी पर जा सकेंगे। आदेश के उल्लंघन पर धारा 188 की कार्रवाई की जाएगी। अधिकारियों को लाउडस्पीकर से क्षेत्र में इस आदेश का प्रचार करने के आदेश दिए हैं। आदेश की प्रति को कर्फ्यू वाले क्षेत्र में चस्पा की जाएगी।

More in नैनीताल

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING