Connect with us

नैनीताल

अधिकारियों नै नैनीताल नगर के विभिन्न नालों का निरीक्षण किया, बरसात से पूर्व तैयारी

सीएन, नैनीताल। जिलाधिकारी वंदना सिंह के निर्देश क्रम में रविवार को उप जिलाधिकारी नवाजिश खालिक ने विभागीय अधिकारियों के साथ नैनीताल नगर के विभिन्न जगहों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने बरसात से पहले नालों की सफाई, सुरक्षा दीवार, साथ नगर में सफाई का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान उन्होंने पाया कि नगर के करीब 3-4 नाले जिनमें सुचारु रूप से साफ सफाई नहीं हो रही है, जिसके लिए उन्होंने सिंचाई विभाग के अधिकारियों जल्द ही नालों की सफाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने लोनिवि के अधिकारियों से बरसात से पहले चार्टन लाज के समीप सुरक्षा दीवार को पूरा करने की बात कही। उप जिलाधिकारी ने बताया जॉय विला कम्पाउंड के पास एक चट्टान जिससे पत्थर गिरने की संभावना बनी रही है। जिसका सुरक्षात्मक कार्य करना जरुरी है।जिसके लिए उन्होंने सिंचाई विभाग को सर्वे कर स्थाई समाधान करने के निर्देश दिए। उन्होंने ईओ को नगर में विशेष साफ सफाई करने के निर्देश दिए।

More in नैनीताल

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING