Connect with us

नैनीताल

15 सितंबर को मनाया जाता है इंजीनियर डे, आज भारत रत्न एमजी सर का है जन्मदिन

15 सितंबर को मनाया जाता है इंजीनियर डे, आज भारत रत्न एमजी सर का है जन्मदिन
सीएन, नैनीताल।
भारत सरकार ने 15 सितंबर 1968 को राष्ट्रीय इंजीनियर दिवस मनाने की घोषणा की थी। दरअसल इसी दिन अपने समय के प्रसिद्ध इंजीनियर सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया का जन्म मैसूर के मुद्दनहल्ली में एक ब्राह्मण परिवार में हुआ था। जिन्हें संक्षिप्त में एमवी भी कहते हैं। एमवी के कार्यों से प्रभावित होकर सरकार ने उनके जन्मदिन को इंजीनियर दिवस मनाकर श्रद्धांजलि देने की कोशिश की। वह सिविल इंजीनियर होने के साथ.साथ राजनेता और मैसूर के 19 वें दीवान भी बनें। एमवी सर का जन्म 15 सितंबर 1860 को कर्नाटक के मुद्दनहल्ली नाम के एक छोटे गांव में हुआ था। मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया को उनके जानने व चाहने वाले लोग अक्सर एमवी सर के नाम से बुलाते थे। एमवी सरं ने भारत को इंजीनियरिंग और शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ाने के लिए उल्लेखनीय योगदान दिया था। अपने जीवनकाल में राष्ट्र निर्माण के लिए कई बांधों, जलाशयों और जल विद्युत परियोजनाओं का निर्माण किया था। यही कारण है कि उनके जन्मदिन को हर साल इंजीनियर डे के रूप में मनाया जाता है। देश के विकास में अहम योगदान देने के लिए सर को साल 1955 में एक अच्छे इंजीनियर के तौर पर सफलतापूर्वक कार्य करने के लिए भारत रत्न से सम्मानित किया गया था। देश के सभी इंजीनियरों को सम्मान देने के लिए एमवी सर के जन्मदिन पर इंजीनियर दिवस मनाया जाता है। साल 2023 में इंजीनियर दिवस पर मोक्षगुंडम विश्वेश्या का 161 वां जन्मदिवस समारोह मनाया जाएगा और देशभर में कई कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। उन्हें भारत के पहले सिविल इंजीनियर एक राजनेता के रूप में जाना जाता है और वह मैसूर के 19 वें दीवान भी थे। विश्वेश्वरैया की उपलब्धियों को सम्मानित करने और मान्यता देने के लिए इंजीनियर दिवस मनाया जाता है। भारत में इंजीनियर दिवस उन लोगों को जश्न मनाने और धन्यवाद देने का अवसर प्रदान करता है जो देश के समग्र विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं क्योंकि वैज्ञानिक उपलब्धियाँ एक विकसित राष्ट्र का संकेत हैं जो सही रास्ते पर है। भारत में इंजीनियर्स दिवस 15 सितम्बर को मनाया जाता है। यह दिन सर एम विश्वेश्वरैया को विशेष श्रद्धांजलि का प्रतीक है। ईरान एक प्रसिद्ध ईरानी वैज्ञानिक को विशेष श्रद्धांजलि के रूप में 19 से 25 फरवरी के बीच विश्व इंजीनियर सप्ताह मनाता है। प्रत्येक वर्ष 22 जनवरी को इज़राइल इंजीनियर दिवस के रूप में मनाया जाता है। नेपाल के इंजीनियरिंग छात्र सॉफ्टवेयर उपयोग की स्वतंत्रता के रूप में इंजीनियर दिवस को विशिष्ट रूप से मनाते हैं।

More in नैनीताल

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING