धर्मक्षेत्र
महाशिवरात्रि पर्व पर छोटा कैलाश में शिव भक्तों की उमड़ी भीड़, प्रमुख बिष्ट ने नवाजा माथा
सीएन, नैनीताल। महाशिवरात्रि पर्व पर शनिवार को आदि कैलाश धाम (छोटा कैलाश) में शिव भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी। एक अनुमान के अनुसार लगभग 50 हजार शिवभक्त छोटा कैलाश पहुंचे। इस दौरान व्यवस्था बनाने को प्रशासनिक अमला जुटा रहा। ब्लॉक प्रमुख भीमताल डॉ. हरीश सिंह बिष्ट ने छोटा कैलाश पहुंच कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने मंदिर में माथा टेका और भोलेनाथ के दर्शन करते हुए सभी को महाशिवरात्रि की शुभ कामनाएं देते हुए सभी भक्तो के सुख समृद्धि व मनोकामना पूर्ण होने की कामना की। मन्दिर समिति अध्यक्ष गुमान सिंह सम्म्ल ने आदि कैलाश पहुंचने पर स्वागत किया। उनके साथ ज्येष्ठ प्रमुख हिमांशु पाण्डे, नितेश बिष्ट, प्रधान तारा पलड़िया, धर्मेन्द्र शर्मा, हुकुम सिंह कुंवर, डॉ. केदार पलड़िया, क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों सहित भोलेनाथ भक्त आदि लोग मौजूद रहे।
शरारती तत्वों द्वारा जंगल में लगाई गई आग से दो बाईक खाक
भीमताल। महाशिवरात्रि पर्व पर शनिवार को आदि कैलाश धाम (छोटा कैलाश) में शिव भक्तों की भीड़ उमड़ी थी, वही शरारती तत्वों द्वारा जंगल में लगाई गई आग मार्ग तक पहुंच गई। आग से दो बाईक जल कर खाक हो गई। आग की इस घटना से हडकंप मच गया। वहां मौजूद लोगों ने किसी तरह आग में काबू पा लिया जिससे कुछ मोटर साईकिलों को जलने से बचा लिया।
![](https://chandreknews.in/wp-content/uploads/2023/03/ChandrekNews_logo.png)