Connect with us

नैनीताल

महात्मा गांधी व शास्त्री की जयंती पर नैनीताल जनपद में कई कार्यक्रम आयोजित

सीएन, नैनीताल। महात्मा गांधी व पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर नैनीताल जनपद में कई कार्यक्रम आयोजित किये गये। जगह-जगह महात्मा गांधी व पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के चित्रों पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया तथा उनके बताए गये मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। मंडल मुख्यालय में भाजपा विधायक सरिता आर्या, डीएम वंदना सिंह सहित अन्य अधिकारियों ने गांधी मूर्ति पर मल्यार्पण किया। इसके अलावा उन्होंने शहीद मेजर राजेश अधिकारी बाबा भीमराव अबेडकर तथा पडित गोविंद बल्लभ पंत की मूर्ति में माल्यार्पण किया। इस अवसर पर विधायक सरिता आर्या तथा जिलाधिकारी वंदना सिंह ने उत्तराखंड राज्य आंदोलन के दौरान शहीद प्रताप सिंह की मूर्ति पर माल्यार्पण किया। इस मौके पर भाजपा नगर मडल अध्यक्ष आनंद बिष्ट अरविंद पडियार संतोष कुमार मारुति नदन शाह मोहित लाल शाह निर्मला जीना दया किशन पोखरिया सहित अनेक लोग शामिल थे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  जनता रसोई गैस के लिए दर-दर भटकने को मजबूर, सरकार जश्न मना रही है, जनता संकट झेल रही है : यशपाल
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in नैनीताल

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING