Connect with us

नैनीताल

नए साल के मौके पर नैनीताल आने वाले पर्यटक बर्फबारी से रहेंगे महरूम

सीएन, नैनीताल। क्रिसमस और नए साल के मौके पर नैनीताल घूमने आने वाले पर्यटकों को हमेशा बर्फबारी का इंतजार रहता है। लेकिन इस बार मौसम नए साल के मौके पर नैनीताल आने वाले पर्यटक बर्फबारी देखने से महरूम रह सकते हैं। आर्यभट्ट प्रेक्षण विज्ञान शोध संस्थान एरीज के पर्यावरण विज्ञानी डा नरेंद्र सिंह के अनुसार फिलहाल दिसंबर माह के अंत में हिमपात के कोई आसार नहीं हैं। पश्चिमी विक्षोभ के चलते मौसम में बदलाव आया है।आने वाले दिनों में तापमान में गिरावट बनी रहेगी। मौसम खुलने पर पाला गिरने का क्रम भी जारी रहेगा। साल के अंत में देश भर से नैनीताल आने वाले पर्यटकों को बर्फबारी का इंतजार रहता था और अधिकांश पर्यटक बराबरी का लुफ्त उठाने देश भर के कोने-कोने से नैनीताल आता था लेकिन इस बार मौसम की बेरुखी के चलते नैनीताल समेत आसपास के क्षेत्र में बराबरी की उम्मीद ना के बराबर है।

More in नैनीताल

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING