Connect with us

नैनीताल

घास काट रही महिला पर तेंदुए ने किया हमला, अस्पताल में चल रहा इलाज

घास काट रही महिला पर तेंदुए ने किया हमला, अस्पताल में चल रहा इलाज
सीएन, रामनगर।
रामनगर में तेंदुए ने घर के पास बगीचे में घास काट रही महिला पर हमला कर दिया। हमला होते ही आसपास की महिलाओं ने शोर मचाना शुरू कर दिया। शोर सुनते ही तेंदुआ वहां से भाग निकला। आनन-फानन में महिला को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई है। घटना आज शुक्रवार सुबह की है। जानकारी के अनुसार रामनगर तराई पश्चिमी वन विभाग के रामनगर रेंज स्थित कालू सिद्ध निवासी प्रभा देवी 52 पत्नी सुरेंद्र कुमार घर के पास ही बगीचे में घास काटने गई थी। इस बीच घात लगाए तेंदुए ने महिला पर हमला कर दिया। हमला होते ही आसपास की महिलाओं ने शोर मचाना शुरू किया। जिसके बाद तेंदुआ मौके से भाग गया। आनन-फानन में घायल महिला को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है। घटना की सूचना पाकर वन विभाग की टीम भी मौके पर पहुंच गई है। मामले को लेकर मौके पर पहुंचे रामनगर रेंजर जेपी डिमरी ने बताया कि तेंदुआ को पकड़ने के लिए क्षेत्र में पिंजरा लगाया जा रहा है। इसके साथ ही गश्त शुरू कर दी है। घटना के बाद से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है।

More in नैनीताल

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING