Connect with us

नैनीताल

आज शनिवार को होगा एक्सपर्ट सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट सौरव मनुजा का ऑनलाइन व्याख्यान

आज शनिवार को होगा एक्सपर्ट सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट सौरव मनुजा का ऑनलाइन व्याख्यान
सीएन, नैनीताल।
कुमाऊं विश्वविद्यालय प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट तथा उसकी चुनौतियों पर काम करेगा। इस प्रस्ताव को लेकर इनोवेशन एंड इंक्यूबेशन सेल तथा विजिटिंग प्रोफेसर  निदेशालय द्वारा इन रिप्लेस आईपीई ग्लोबल लिमिटेड के साथ वन विज्ञान विभाग में एक बैठक हुई, जिसमें प्लास्टिक की चुनौती पर व्यापक चर्चा हुई। बैठक में यह भी चर्चा हुई कि प्लास्टिक प्रदूषण को रोकने के लिए आम जन की भागीदारी तथा सहयोग आवश्यक हो चुकी है। पारिस्थितिक तंत्र इससे पूर्ण रूप से प्रभावित है। ग्लोबली एथेंस इनफॉर्निक्स एपिक्सर ग्लोबल, फेडरेशन ऑफ ग्लोबल तथा चिंतन रिसर्च एंड एक्शन  ग्रुप इस कार्यक्रम में पार्टनर है। इस हेतु शनिवार 21 दिसंबर 24 को 630 बजे सायं एक्सपर्ट सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट सौरव मनुजा का ऑनलाइन व्याख्यान आयोजित किया जा रहा है। बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि शीघ्र ही अभियान तथा इंटर्नशिप प्रोग्राम भी चलाए जाएंगे। बैठक में निदेशक इनोवेशन सेल प्रो. आशीष तिवारी,  निदेशक विजिटिंग प्रोफेसर प्रो. ललित तिवारी, डॉक्टर श्रुति साह, डॉक्टर नंदन मेहरा, डॉक्टर मैत्री नारायण सहित दलबीर सिंह, राहुल शामिल रहे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  आज 21 मार्च 2026 का राशिफल : मीन राशि के जातकों के जॉब में अचानक सफलता मिल सकती है और प्रमोशन से जुड़ी बात आगे बढ़ेगी
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in नैनीताल

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING